हाथरस सिकंदराराऊ पुरदिलनगर में 5 सितंबर को निकलेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला, डोला और दर्जनों झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 29 अगस्त । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और मेले में होने वाले कार्यक्रमों एवं झांकियों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ-साथ सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि 5 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला निकाला जाएगा। मेले में ठाकुर जी महाराज का डोला, महाकाली का स्वरूप और दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में कस्बे के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। मेले में निकलने वाले डोले और विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इन कार्यक्रमों को देखने पहुंचते हैं। मेला कमेटी के अनुसार मेले के दौरान रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के साथ सभी तैयारियां जल्द पूरी करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान सुरेश चंद्र आर्य, अनिल माहेश्वरी, विनीत जाखेटिया, सोनू व्याणी, बॉबी जाखेटिया, संजय द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, सचिन दीक्षित, वरुण राठी, हरप्रसाद बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।