Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

24वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को खुरई पुलिस ने किया गिरफ्तार

30 Aug 2026, 06:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260830 172441सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी खुरई प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए वर्ष 2002 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थाना खुरई शहर पुलिस को न्यायालय गिरीश दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, खुरई द्वारा जारी स्थायी वारंट के पालन में कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। संबंधित प्रकरण क्रमांक 584/02, धारा 11/26 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में आरोपी मुबारिक पिता जब्बार कुरैशी, निवासी बजरिया वार्ड क्रमांक-01, दमोह खास, जिला दमोह वर्ष 2002 से फरार चल रहा था तथा लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी खुरई निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा वारंटी के संभावित ठिकानों, उसके आने-जाने के स्थानों एवं संपर्क सूत्रों के संबंध में गोपनीय जानकारी एकत्रित कर लगातार निगरानी रखी गई। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी तथा लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मुबारिक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है सागर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे अपराधियों की तलाश कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खुरई निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, प्र.आर. 206 भगवान दास शिवहरे, आरक्षक 1142 गोपाल एवं आरक्षक 1656 धीरेन्द्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक तत्कालीन थाना प्रभारी आकाश कुमार का AHTU गढ़वा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में डिप्टी कमिश्नर के घर पहुंचा नकाबपोश युवक, पिस्टल दिखाकर पत्नी-बेटी को धमकाने का आरोप

पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में शाम 7:55 बजे की घटना से मचा हड़कंप — बेटी के शोर पर बाहर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!