Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गौशाला में अनियमितताओं पर कलेक्टर ने की कार्यवाही, स्व-सहायता समूह को निलंबित करने तथा भुगतान रोकने के दिए निर्देश

31 Aug 2026, 06:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1834166030229042677

FB IMG 6586544378162148267सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जनपद पंचायत पलेरा की ग्राम जरूआ स्थित गौशाला के संबंध में उपसंचालक पशुपालन डॉ आरके जैन के निरीक्षण उपरांत प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रोत्रिय ने जरूआ गौशाला के संचालन से जुड़े स्व-सहायता समूह को निलंबित करने तथा समूह के दो माह के भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए हैं। कलेक्टर श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि गौशालाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। गौवंश के समुचित संरक्षण, चारा-पानी, स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि गौशालाओं का संचालन निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रभावी ढंग से हो। उन्होंने जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित सभी गौशालाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए और जहां भी कमियां सामने आएं, उन्हें तत्काल दूर कराया जाए।
श्रोत्रिय ने स्पष्ट किया कि गौशालाओं के संचालन में जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए तथा गौवंश के संरक्षण और देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

टेढ़ी दामर में सड़क की समस्या सुनने पहुंचे दीपक प्रताप देव, निजी खर्च से सड़क निर्माण का दिया भरोसा

धुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!