कई बार समाचार प्रकाशित होने के बाद भी नहीं बनी श्मशान घाट की सड़क, आखिर कहां अटक रही कार्रवाई?
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अमित पाटीदार/सारंगी।
पाटीदार समाज के श्मशान घाट तक जाने वाले बदहाल मार्ग की समस्या को लेकर कई बार समाचार प्रकाशित किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई जमीन पर नजर नहीं आ रही है। लगातार खबरों के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया गया, फिर भी मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

बारिश के दिनों में मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। इसी रास्ते से किसानों और ग्रामीणों का आना-जाना होता है तथा अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है।
कई बार समाचार सामने आने के बाद भी आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? यह सवाल अब ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या मामला स्वीकृति, बजट या विभागीय प्रक्रिया में अटका हुआ है? या फिर जिम्मेदारों को समस्या की पूरी जानकारी होने के बावजूद इसे नजरअंदाज किया जा रहा है?
अब लोगों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति देखें और यह स्पष्ट करें कि श्मशान घाट मार्ग का काम आखिर कब शुरू होगा।
खबरें कई बार प्रकाशित हो चुकीं, अब जवाब चाहिए—आखिर समस्या कहां आ रही है?
जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं, तो जिम्मेदार कौन?
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।