Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*पत्रकार सम्मान समारोह एवं पंजीयन वर्षगांठ पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला कोर्ट पहुंचा

31 Aug 2026, 11:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

WhatsApp Image 2026 08 31 at 19.23.59

*पत्रकार सम्मान समारोह एवं पंजीयन वर्षगांठ पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला कोर्ट पहुंचा

ऋषि शुक्ला पर बीएनएस की धारा 356, 194, 196 सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई की मांग

अधिवक्ता के माध्यम से ऋषि शुक्ला पर एफआईआर कराने हेतु न्यायालीन कार्यवाही करने प्रेस क्लब की बैठक में प्रस्ताव पारित।

बलौदाबाजार l बलौदाबाजार प्रेस क्लब के स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला अब न्यायालय की चौखट तक पहुंच गया है। पुलिस द्वारा कथित शिकायतों के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज बलौदाबाजार प्रेस क्लब ने बैठक आयोजित कर विधिवत प्रस्ताव पारित किया और कानूनी कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया है।
मामले में प्रेस क्लब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव के माध्यम से माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बलौदाबाजार के समक्ष याचिका प्रस्तुत कर ऋषि शुक्ला पिता सिद्धनाथ शुक्ला के विरुद्ध पुलिस को अपराध पंजीबद्ध कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

स्थापना दिवस को लेकर फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
शिकायत में बताया गया है कि 24 जून 2026 को बलौदाबाजार प्रेस क्लब के पंजीयन का एक वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों द्वारा स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसी दिन ऋषि शुक्ला ने अपने फेसबुक अकाउंट से कार्यक्रम को लेकर अत्यंत अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की।
शिकायत के अनुसार पोस्ट में कथित तौर पर लिखा गया— “ भाईयों आज कौन से गधे संस्था का वर्षगांठ का दिन है ”। आरोप है कि उक्त पोस्ट को बाद में व्हाट्सऐप के माध्यम से विभिन्न ग्रुपों में भी साझा किया गया।
इसके अगले दिन 25 जून 2026 को भी कथित रूप से कई व्हाट्सऐप ग्रुपों में “कल किस गधे संस्था का वर्षगांठ था” जैसी पोस्ट वायरल की गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस पोस्ट में कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित नगरवासियों के चेहरों पर भी आपत्तिजनक तरीके से गधे का चेहरा लगाकर प्रसारित किया गया।
बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
प्रेस क्लब की ओर से प्रस्तुत याचिका में इन पोस्ट को आवेदकगण एवं सम्मानित नगरवासियों से संबंधित होना बताते हुए आपत्तिजनक और मानहानिकारक बताया गया है। शिकायत में संबंधित पोस्ट एवं उसके प्रसारण को लेकर बीएनएस की धारा 356, 194, 196 सहित तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

मामले में प्रेस क्लब ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मामला संवेदनशील होने और लगातार शिकायतें किए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा ऋषि शुक्ला के विरुद्ध अब तक अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ऋषि शुक्ला के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध हैं तथा कुछ शिकायतों में जांच लंबित है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने और कथित तौर पर बिना पंजीकृत ज्योति पब्लिक न्यूज नाम के वेब पोर्टल के आधार पर उन्हें पुलिस के संवाद ग्रुप में जोड़े रखने से पुलिस द्वारा संरक्षण दिए जाने की आशंका व्यक्त की गई है।
हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

अब न्यायालय से कार्रवाई की उम्मीद

लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रेस क्लब ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अब इस मामले में न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही होने की उम्मीद है l

मामले ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसी संस्था, उसके सदस्यों और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल लोगों के विरुद्ध कथित अपमानजनक सामाग्री प्रसारित किए जाने तथा ऐसी शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi19 Sep

छग. राज्य परिवहन विभाग ने अपनी अलग अलग सेवाओं की फीस बदल दी है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य परिवहन विभाग नें 32 वर्ष बाद एकबार फिर से परिवहन संबंधी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi19 Sep

छग. राज्य परिवहन विभाग ने अपनी अलग अलग सेवाओं की फीस बदल दी है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य परिवहन विभाग नें 32 वर्ष बाद एकबार फिर से परिवहन संबंधी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!