हाथरस पूजा करने गए थे घरवाले, पीछे से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल, मकान में ही छिपा मिला आरोपी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस : जंक्शन क्षेत्र के कुम्हारों वाले मोहल्ले की वीडियो गली में
सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां महीपाल सिंह जादौन, जिन्हें ततारपुर वाले के नाम से भी जाना जाता है, के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग मंदिर में पूजा करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर मकान में घुस गए और आलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
परिजनों के मुताबिक, जब वे पूजा करने के बाद अचानक वापस घर पहुंचे तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला और आलमारी का ताला टूटा हुआ था। परिवार के लोगों ने जब मकान की तलाशी ली तो उन्हें घर के अंदर एक संदिग्ध चोर छिपा हुआ दिखाई दिया।
परिजनों ने बिना देर किए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
दिनदहाड़े घर में चोरी और फिर चोरी के बाद आरोपी के मकान में ही छिपे मिलने की घटना से आसपास के लोगों में भी सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अकेले चोरी करने आया था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। साथ ही पुलिस आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद ही चोरी की वारदात में चोरी हुए कुल माल की सही कीमत और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट – सरोज – गृह स्वामिनी
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।