Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sarangarh-Bilaigarh

बरमकेला थाना परिसर में 20 निगरानी बदमाशों की परेड,

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरमकेला थाना परिसर में 20 निगरानी बदमाशों की परेड, - सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुंडा एवं आदतन बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को थाना बरमकेला परिसर में निगरानी परेड एवं बैठक आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक गोविंद दीवान एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोष ग्रेस के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्रवाई में थाना बरमकेला, सरिया एवं डोंगरीपाली क्षेत्र के कुल 20 व्यक्ति उपस्थित रहे।

पूर्व अपराधों और वर्तमान गतिविधियों की ली जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित व्यक्तियों की पहचान, वर्तमान निवास, रोजगार, गतिविधियों तथा पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि वे आपराधिक गतिविधियों को पूरी तरह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें।

पुलिस ने अवैध शराब बिक्री, मारपीट, जुआ-सट्टा, चोरी, धमकी सहित किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए।

दोबारा अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने उपस्थित व्यक्तियों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में वे किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनके आचरण एवं गतिविधियों पर पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखे जाने की बात कही गई।

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की दोहरी रणनीति

जिला पुलिस द्वारा एक ओर जहां पूर्व अपराधियों एवं आदतन बदमाशों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

थाना बरमकेला में आयोजित यह निगरानी परेड भी अपराध की पुनरावृत्ति रोकने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने की दिशा में पुलिस की महत्वपूर्ण पहल है। जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार
Indore12 Sep

इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार

इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!