Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

बसपा की बैठक में उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश सिंह की एंट्री से रसड़ा की सियासत गरम, 2027 में विरासत संभालने के संकेत?

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

लखनऊ/बलिया। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में 31 अगस्त को लखनऊ स्थित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश कार्यालय में मायावती की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक चर्चा में रही। बैठक में संभावित विधानसभा प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया गया था।

इस दौरान दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस युकेश सिंह की मौजूदगी ने बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया। बैठक की शुरुआत दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने और दो मिनट का मौन रखने के साथ हुई।

इसके बाद 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा हुई। उमाशंकर सिंह रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे और बसपा के प्रमुख नेताओं में उनकी गिनती होती थी।

5 अगस्त को उनके निधन के बाद यह सवाल लगातार उठ रहा है कि उनकी राजनीतिक विरासत को आगे कौन संभालेगा। युकेश सिंह अब तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं।

वह अपने पिता की कंपनी CS इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड में CEO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में बसपा की इस अहम बैठक में उनकी मौजूदगी को राजनीतिक हलकों में संभावित सियासी सक्रियता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

इससे पहले उमाशंकर सिंह के निधन के बाद मायावती उनके आवास पर पहुंची थीं। उस दौरान उन्होंने परिवार की इच्छा होने पर उनके बेटे को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर देने की बात कही थी।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बसपा 2027 के विधानसभा चुनाव में रसड़ा सीट से उमाशंकर सिंह की राजनीतिक विरासत उनके बेटे युकेश सिंह को सौंपने की तैयारी कर रही है? फिलहाल, बसपा प्रदेश कार्यालय की बैठक में युकेश सिंह की मौजूदगी ने रसड़ा की राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

हालांकि, उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
Hathras08 Sep

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या

मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी लगभग 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था।…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क
जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि
Madhubani08 Sep

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!