Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर के विकास को लेकर सांसद जगदंबिका पाल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की मुलाकात

02 Sep 2026, 02:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर के विकास को लेकर सांसद जगदंबिका पाल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की मुलाकात - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

लखनऊ में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर सिद्धार्थनगर के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

सांसद ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर में DNB जनरल मेडिसिन, DNB माइक्रोबायोलॉजी समेत गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ENT, TB एवं चेस्ट, रेडियोलॉजी, MS ऑर्थोपेडिक्स और MD फिजियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों की स्वीकृति के लिए पत्र सौंपा।

इसके अलावा डिड़ई-सेमरहना-पथरा बाजार मार्ग के करीब 15.70 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का मुद्दा भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। सांसद ने धार्मिक एवं जनसामान्य की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण इस मार्ग को धर्मार्थ योजना के तहत स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सिद्धार्थनगर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, मजबूत सड़क कनेक्टिविटी और समग्र विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क
हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
Hathras08 Sep

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या

मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी लगभग 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!