विज्ञान एवं गणित शिक्षकों को बनाया जा रहा तकनीकी शिक्षा के लिए पारंगत

सिद्धार्थनगर. बेसिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में जनपद सिद्धार्थ नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आर.ई.सी.
फाउंडेशन के सामाजिक निगमित उत्तरदायित्व के तहत एवं यूनिसेड के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिला सिद्धार्थ नगर के 300 विद्यालयों में आर.ई.सी फाउंडेशन के सामाजिक निगमित उत्तरदायित्व के तहत परियोजना जिज्ञासा लैब एवं सौर ऊर्जा चलित स्मार्ट कक्ष स्थापित कराई जानी है।
जिसमें से 200 उच्च प्राथमिक विद्यालयों जिज्ञासा लैब का स्थापन कार्य पूर्ण हो गया है। द्वितीय चरण में चयनित 100 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान और गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्य किया जाना है।
जिनके माध्यम से बच्चों का मानसिक , बौद्धिक एवं तकनीकी विकास होगा। बच्चे भविष्य में एक नई ऊंचाई , नया मुकाम हासिल कर सकेंगे।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु विज्ञान एवं गणित का नई तकनीकी से अध्ययन करने हेतु आर.ई.सी फाउंडेशन एवं यूनिसेड के माध्यम से जनपद सिद्धार्थ नगर में विज्ञान और गणित की क्रमशः दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक 08.09.2026 को विज्ञान प्रशिक्षण की कार्यशाला में आर०ई०सी० फाउंडेशन एवं यूनिसेड से आच्छादित 100 विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण के साथ शुभारंभ किया गया।
इस कार्यशाला में मुख्य संसाधन के रूप में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित श्री मनीष कुमार जी के द्वारा विज्ञान को तकनीकी पूर्ण , सरल एवं सहज बनाने के लिए शिक्षण सामग्री का उपयोग करना बताया गया । जिसमें विज्ञान को प्रयोगात्मक रूप में सरल और सहज बनाकर प्रस्तुत किया गया।
जिसमें बल, दाब , प्रकाश का परावर्तन , अपवर्तन, सूर्य एवं चंद्र ग्रहण का होना, पृथ्वी पर दिन रात की घटनाएं, इंद्रधनुष का बनना, फेराडे के नियम, चुंबकत्व, प्रकृति में होने वाली घटनाएं प्रयोगात्मक रूप से दर्शाई गई। आज की कार्यशाला में चयनित विद्यालयों में सेवारत गणित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
आर ई सी फाउण्डेशन और यूनीसेड की ओर से आयोजित कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य युवा नवोन्मेषकों के बीच नवाचार की मदद करने और उसे बढ़ावा देना है। विषय विशेषज्ञों के माध्यम से कार्यशाला में बताया गया कि जिज्ञासा लैब क्या है।
यह योजना छात्रों को नए विचारों का पता लगाने, उनका परीक्षण करने और 'करके सीखने' के दृष्टिकोण का पालन करने में सक्षम बनाती है। जिज्ञासा लैब में न केवल प्रयोग करने के लिए उचित उपकरण हैं, बल्कि एक आदर्श शांतिपूर्ण माहौल और समान रुचियों वाले साथियों की संगति भी है जो सीखने की प्रक्रिया को और तेज़ बनाती है और अधिक ध्यान आकर्षित करती है।
इसके अलावा, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, औज़ारों और उपकरणों के गलत इस्तेमाल से बचने और सबसे महत्वपूर्ण रूप से छात्रों के “कैसे, क्या और क्यों” के सवालों का जवाब देने के लिए गाइड और लैब सहायक भी हैं। यूनिसेड संस्था भारत के लगभग 22 राज्यों के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, छात्रों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है।
आर.ई.सी. फाउंडेशन के अथक प्रयासों से जनपद सिद्धार्थ नगर के बेसिक विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने हेतु यह सराहनीय योजना लाई गई।
आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं यूनिसेड टीम आदि उपस्थित रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






