मऊ। अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय बाबर जी की ओर से मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को स्वयंवर मैरिज हॉल, जनपद मऊ में आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ महारैली’ को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि 27 सितंबर 2026, रविवार को स्वयंवर मैरिज हॉल, जनपद मऊ में ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ महारैली आयोजित होगी। महारैली में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बैठक के दौरान आजमगढ़ मंडल के अपनी जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से महारैली में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की गई।
पार्टी की ओर से गांव, ब्लॉक और विधानसभा स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों से महारैली के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा गया।
गाजीपुर मे अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारीयों से विशेष आग्रह प्रदेश सचिव राम ध्यान कुशवाहा ने गाजीपुर के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज के समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि महारैली को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में मऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है और पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से कहा गया कि अब केवल चर्चा तक सीमित रहने का समय नहीं है, बल्कि संगठन की एकजुटता और जनभागीदारी को जमीन पर दिखाने का समय है। कार्यकर्ताओं से “खुद आएं, साथियों को लाएं और 27 सितंबर को मऊ पहुंचकर महारैली को सफल बनाएं” का आह्वान किया गया।
निवेदक…
🛺अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश 🛺