कांठ: गांगन नदी में फोटो-वीडियो बनाते समय पैर फिसलने से 17 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश में जुटी पुलिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तहसील कांठ एवं थाना छजलैट क्षेत्र के गांव मल्हपुर खैईया के पास शुक्रवार को गांगन नदी में फोटो और वीडियो बनाने के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर अचानक पैर फिसलने से नदी में गिरकर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुरादाबाद के थाना कतघर अंतर्गत आने वाले बलदेवपुरी निवासी अर्पित का दोस्त आदित्य पुत्र धनपाल अपने साथी विशाल, रविंद्र, लक्की और जुगनेश (17) वर्ष के साथ कांठ तहसील एवं थाना छजलैट क्षेत्र के गांव मल्हापुर खैईया आया था। यह सभी फोटो एवं वीडियो बनाने के उद्देश्य से गांव के पास ही गांगन नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान नदी किनारे फोटो-वीडियो बनाते समय जुगनेश पुत्र सुधीर (17 वर्ष) निवासी बलदेवपुरी, थाना कटघर मुरादाबाद का अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नदी की गहराई में समता ही चला गया।
साथियों द्वारा घटना की जानकारी थाना पुलिस के साथ ही जुगनेश के परिजनों को दी गई। हादसे की सूचना पर उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, छजलैट थानाध्यक्ष रमेश सहरावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई में शुरू कराई। स्थानीय गोताखोरों के साथ ही पीएसी टीम को भी किशोर की तलाश में गांगन नदी में उतारा गया। इधर किशोर के नदी में डूबने की सूचना पाकर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी नदी के किनारे लग गई तो वहीं डूबे किशोर के परिवार वाले मौके भी आ गए। शुक्रवार की शाम तक चल रेस्क्यू अभियान के दौरान भी दुबे किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया। इधर हादसे के बाद से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अब शनिवार को दोबारा से पीएसी और गोताखोरों की टीम नदी में उतारकर किशोर की तलाश करेगी।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…
पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की…
पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित UP International Trade Show-2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह…
पूरी खबर पढ़ें →
📰 जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे लोग, शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान? शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।