Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

चुनाव चिन्ह मिलते ही तेज हुआ प्रचार, 244 प्रत्याशी मैदान में नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ, दस वार्डों में लॉटरी से हुआ चिन्हों का आवंटन

05 Sep 2026, 01:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चुनाव चिन्ह मिलते ही तेज हुआ प्रचार, 244 प्रत्याशी मैदान में नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ, दस वार्डों में लॉटरी से हुआ चिन्हों का आवंटन - PALI, राजस्थान

चुनाव चिन्ह मिलते ही तेज हुआ प्रचार, 244 प्रत्याशी मैदान में
नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ, दस वार्डों में लॉटरी से हुआ चिन्हों का आवंटन

पाली, 4 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह नजर आया।
नगर निगम चुनाव रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव के तहत कुल 244 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 64, कांग्रेस के 59 तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भीम आदिवासी और आम आदमी पार्टी के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं 118 निर्दलीय प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
किस दल के कितने प्रत्याशी – नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 64 प्रत्याशी, कांग्रेस के 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भीम आदिवासी तथा आम आदमी पार्टी के एक-एक प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। इसके अलावा 118 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। इस तरह नाम वापसी के बाद कुल 244 प्रत्याशियों के बीच पार्षद पद के लिए मुकाबला होगा।
इन वार्डों में लॉटरी से आवंटित हुए चुनाव चिन्ह -सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि कुछ चुनाव चिन्हों के लिए एक से अधिक प्रत्याशियों द्वारा दावा किए जाने के कारण लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। वार्ड संख्या 12, 17, 18, 19, 32, 36, 41, 52, 54 एवं 59 में लॉटरी के माध्यम से चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कर संबंधित प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी रहे मौजूद -चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, युजवेन्द्र खेमलानी, मोहित जोशी, जयपाल सिंह, बबलू काठात, अर्जुन सिंह सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूह में योग एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित
Nuh20 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूह में योग एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूंह में योग एवं ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित नूंह, 20…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन
Moradabad20 Sep

कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन

कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ से चुनावी मैदान तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
Mahrajganj20 Sep

फरेंदा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ से चुनावी मैदान तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!