लाइटिंग और फूलों से जगमगाया बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बांकेगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बांकेगंज स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर बाकेश्वर बिहारी लाल मंदिर को आकर्षक लाइटिंग एवं रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।
मंदिर परिसर की मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। देर रात तक मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और पूरा वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैसे ही रात के 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, मंदिर के पर्दे खोले गए।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
जन्म के पश्चात मंदिर में विधि-विधान से आरती की गई। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, जिसके साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी एवं उनके सहयोगियों के साथ श्री घनश्याम माहेश्वरी, महेंद्र माहेश्वरी, पवन कुमार माहेश्वरी, विनोद सिंह, मनोज कुमार माहेश्वरी, रामनिवास गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, रतन कुमार माहेश्वरी, राम सजीवन संखवार, श्यामलाल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, संतोष सक्सेना, श्यामलाल शर्मा, पंकज शर्मा, चिंटू शर्मा, प्रकाश जायसवाल, सोनू अग्रवाल, अमित कुमार गुप्ता, शिवा बाजपेई सहित बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…
पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की…
पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित UP International Trade Show-2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह…
पूरी खबर पढ़ें →
📰 जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे लोग, शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान? शहर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।