Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

नवविवाहित युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

05 Sep 2026, 01:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवविवाहित युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

विंढमगंज सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_सोनभद्र के दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी निवासी 24 वर्षीय देवकुमार गोंड पुत्र रामरतन गोंड की लखनऊ के गोमतीनगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि देवकुमार गोंड लखनऊ के गोमतीनगर में काम कर रहे थे। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान अचानक नीचे गिर गए।

गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर वहां मौजूद लोगों और सहकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी परिवार वालों को मिलते ही परिजन गहरे सदमे में आ गए। देवकुमार की शादी अप्रैल 2026 में हुई थी।

शादी के महज कुछ ही महीने बाद हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। नवविवाहित युवक की मौत से पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद कंपनी की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। वहीं, परिजनों ने कंपनी से उचित एवं अधिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को भविष्य में कुछ सहारा मिल सके।

हादसे के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के पश्चात देवकुमार का शव उनके पैतृक गांव जामपानी लाया गया। शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए।

पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

बाद में शोकाकुल माहौल में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में नजदीकी नदी तट स्थित घाट पर देवकुमार गोंड का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कंपनी से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

देवकुमार अपने पीछे नवविवाहिता पत्नी समेत परिवार को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिजनों के साथ-साथ पूरे जामपानी गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन
Bikaner26 Sep

ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…

पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*
Kanpur Nagar26 Sep

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…

पूरी खबर पढ़ें →
खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Kheri26 Sep

खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…

पूरी खबर पढ़ें →
धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
Kheri26 Sep

धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की…

पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित UP International Trade Show-2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी
शाहाबाद जनपद हरदोई शहर से गांव तक परेशान जनता, कागजों के चक्कर में गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें
Hardoi26 Sep

शाहाबाद जनपद हरदोई शहर से गांव तक परेशान जनता, कागजों के चक्कर में गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें

📰 जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे लोग, शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान? शहर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!