Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम कार्यालय में दिनभर रही भीड़

05 Sep 2026, 11:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम कार्यालय में दिनभर रही भीड़ - PALI, राजस्थान

प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को वितरित किए चुनाव परिचय पत्र
पांच जोन के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटर, निगम कार्यालय में दिनभर रही भीड़
पाली, 5 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर चुनावी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

शनिवार को नगर निगम कार्यालय में पार्षद पद के प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को चुनाव परिचय पत्रों का वितरण किया गया। परिचय पत्र लेने के लिए सुबह से ही निगम कार्यालय में प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की भीड़ रही।

चुनाव परिचय पत्र वितरण का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी रहा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम पाली के सभी 65 वार्डों से पार्षद पद के प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को चुनाव परिचय पत्र वितरित किए गए।

वितरण कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपादित करने के लिए नगर निगम के पांच जोन के अनुसार अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए थे। संबंधित जोन के प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं को निर्धारित काउंटर से परिचय पत्र उपलब्ध करवाए गए, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही वितरण कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

इस दौरान मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, युजवेन्द्र खेमलानी, बबलू काठात, ताराचंद सेजू, रामलाल, मोहित जोशी, अभिषेक चतुर्वेदी, हिमांशु चतुर्वेदी, जयपाल सिंह चौहान, कुलदीप जोशी, अभिषेक राजपुरोहित (पुनायता) सहित निर्वाचन से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। ईवीएम की कमिशनिंग रविवार को, 20 दल करेंगे तैयारी – सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राणावत ने बताया कि नगर निगम आम चुनाव को लेकर रविवार को राजकीय विधि महाविद्यालय में मतदान केन्द्रवार आवंटित ईवीएम मशीनों की तैयारी (कमिशनिंग) की जाएगी।

इसके लिए कुल 20 दल गठित किए गए हैं। इन दलों द्वारा मतदान केन्द्रवार आवंटित बैलेट यूनिट (बीयू) एवं कंट्रोल यूनिट (सीयू) मशीनों की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ईवीएम कमिशनिंग की प्रक्रिया निर्वाचन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके लिए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संपादित की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूह में योग एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित
Nuh20 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूह में योग एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूंह में योग एवं ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित नूंह, 20…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन
Moradabad20 Sep

कांठ: बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य पर हुआ मंथन

कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत का आयोजन किया…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ से चुनावी मैदान तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
Mahrajganj20 Sep

फरेंदा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ से चुनावी मैदान तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

फरेंदा में भाजपा का चुनावी शंखनाद! बूथ मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश फरेंदा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!