सुभाष चौक की 40 फिट ऊची दही हांडी पर जबलपुर के गोविन्दाओ का कब्ज़ा विधायक संजय पाठक ने दी 51राशी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले रविवार को श्री बधाई उत्सव कमेटी के द्वारा कटनी में आयोजित होने वाले दधिकांदो महोत्सव पर श्री सुभाष चौक कटनी दही हांडी समिति द्वारा बंधी गई 40 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कटनी और जबलपुर से पहुंची गोविंदाओं की टीमों ने उत्साह और रोमांच से भरपूर प्रदर्शन किया इस दौरान विधायक संजय पाठक दोनों ही प्रतिभागी टीमों का उत्साह वर्धन करते रहे।
40 फीट की ऊंचाई पर लटकी मटकी को फोड़ने के लिए दोनों टीमों ने कई प्रयास किए। एक के बाद एक प्रयासों के बीच मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह और रोमांच बना रहा। आखिरकार जबलपुर से आई गोविंदाओं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 फीट ऊंची मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भक्ति गीत गायक मनीष अग्रवाल की टीम ने भक्ति से भरे गानों से झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक रहे। उन्होंने विजेता गोविंदा टीम को 51 हजार रुपये की इनामी राशि एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अवकाश जायसवाल, कार्यक्रम के संयोजक नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, युवा मोर्चा के मृदुल मिश्रा, पारस जैन,नगर निगम के पार्षद गण रात 12 बजे तक हजारों की तादात में श्रद्धालु एवं नगरवासियों के साथ मौजूद रहे।
दही हांडी प्रतियोगिता के दौरान पूरा सुभाष चौक श्रीकृष्ण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। गोविंदाओं के जोश और मटकी फोड़ने के रोमांच ने उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा क्षेत्र में हुई दुखद घटना…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी खीरी बांकेगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर ग्रेट नंबर-18 के ग्राम छत्तीपुर में मानवता…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले में यूजीसी कानून को वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने और सवर्ण आयोग के गठन समेत…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार,8 सितंबर को नगर निगम कार्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।