UPTET Certificate 2025: यूपी टीईटी सफल अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र जारी, http://upessc.up.gov.in से करें डाउनलोड
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2025 में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर दी है। आयोग ने सोमवार देर शाम सफल अभ्यर्थियों के पात्रता प्रमाणपत्र जारी कर दिए हैं। सभी सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी टीईटी की लिखित परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर पांच पालियों में आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 26 अगस्त को घोषित किया गया था।
इतने अभ्यर्थी हुए थे सफल-
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 5,71,435 अभ्यर्थी यानी 80.07 प्रतिशत सफल घोषित हुए थे। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल हुए थे। आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निर्गत कर दिए हैं।
ऐसे Download करें प्रमाणपत्र-
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जाएं।
2. होमपेज पर UPTET Certificate Download लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
4. आपका प्रमाणपत्र स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग के अनुसार प्रमाणपत्र जल्द ही डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को उपलब्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
टेकन 3 गेम का बढ़ता चलन बना चिंता का विषय, बच्चों के भविष्य के साथ सुरक्षा पर भी…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटे राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ…
पूरी खबर पढ़ें →
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…
पूरी खबर पढ़ें →
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।