विधायक निधि से 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया।
इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से किए गए विकास संबंधी वादों को पूरा करने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी विकास कार्यों की गति बनाए रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय को यह नवीन भवन समर्पित करना उनके लिए गर्व का विषय है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और विद्यालय की गतिविधियों को विस्तार मिलेगा। विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के संभाग निरीक्षक अजय दुबे, जिला संघ चालक गोकुल गोयल भी मौजूद रहे।