रामकनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार, रत्नेश कुमार ने कार्रवाई की मांग की।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रामकनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार, रत्नेश कुमार ने कार्रवाई की मांग की।
धनबाद: अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, विधायक रागिनी सिंह, विधायक सरयू राय, सीआईएफ को ट्वीट कर रामकनाली क्षेत्र में कथित रूप से बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है ।
रत्नेश कुमार ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि रामकनाली क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध मुहाने बनाकर मजदूरों के माध्यम से कोयला निकाला जा रहा है। उनका कहना है कि रात के समय ट्रकों में कोयला लोड कर उसे कथित रूप से भट्ठों तक भेजा जा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि सीआईएफ के कार्यवाई के बावजूद क्षेत्र में कथित अवैध कोयला कारोबार बड़े पैमाने पर जारी है । रत्नेश कुमार के मुताबिक, प्रशासन को कथित तौर पर गुमराह कर रामकनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लगातार कार्रवाई के बावजूद यदि अवैध कोयला कारोबार जारी है जिससे प्रशासन की भी छवि धूमिल हो रहा है । उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर अवैध कोयला कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने तथा कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमहराजगंज। जिला अस्पताल में इलाज, जांच और दवाओं की सरकारी सुविधाओं के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ / विशेष संवाददाता देश में चुनावी निष्पक्षता और मतदाता सूचियों की प्रमाणिकता को लेकर राजनीतिक बहस एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय ने बायोमेट्रिक आधारित आधारित सत्यापन के बिना जीएसटी पंजीकरण जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsभवनाथपुर। वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात मकरी गांव में अभियान चलाकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…
पूरी खबर पढ़ें →
त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, पंडाल से विसर्जन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी रांची। आगामी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।