थाना विजय राघव गढ़ में चला बिषेस अभियान स्कूली वाहनो की चेकिंग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी थाना बिजय राघव गढ़
दिनांक 09 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में को जहन में रखते हुये आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में संचालित सभी प्राईवेट एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों को थाना विजयराघवगढ़ में चैक किया गया म सभी स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया और वाहन चालकों के संबंध में थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाया जाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज कराया गया है। साथ ही वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया गया पुलिस द्वारा वाहनों को चेक करते समय यह देखा गया कि वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं साथी बच्चों के बैठने की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखी गई।
यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों के वाहनों को अनावश्यक ना रोका जाए और उनकी चेकिंग भी की जाना सुनिश्चित की जा सके।
खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक किया जा चुका है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश एवं कानून की जानकारी भी दी गई।
स्कूल संस्थापक एवं वाहन स्वामी, चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई। कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी। कुठला के चर्चित सीएसपी सौदेबाजी कांड में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को…
पूरी खबर पढ़ें →
श्योपुर/भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। नामीबियाई मूल के 10…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी (थाना विजय राघव गढ़ ) पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा 22 सितंबर 2026 को जनपद खीरी में तैनात…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।