जिले को मिली तीन नई सड़कों की सौगात
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता।
डुमरियागंज में भड़रिया-बढ़नीचाफा व बांसी में मिठवल मार्ग का होगा निर्माण
इटवा में बढ़या-गौरा बाजार मार्ग के लिए भी शासन ने जारी किए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जनपद के लिए की गई घोषणाओं के तहत जिले में तीन महत्वपूर्ण मागों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन के मुख्य मंत्री घोषणा प्रकोष्ठ की ओर से जारी पत्र में इन परियोजनाओं को शामिल करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होने के साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
जिलकरी शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा अनुसार विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज में भड़रिया-बढ़नीचाफा मार्ग का करीब 10 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह बांसी विधानसभा क्षेत्र में बांसी से मिठवल मार्ग (किलकिल चौराहे से पाला संपर्क मार्ग) का करीब 8.30 किलोमीटर लंबाई में निर्माण प्रस्तावित है। वहीं इटवा विधानसभा क्षेत्र में बढ़या-गौरा बाजार मार्ग का करीब 15 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कराया जाएगा।
शासन ने तीनों नवीन घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा है, ताकि मुख्यमंत्री द्वारा परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा सके। इसके लिए परियोजनाओं से संबंधित आगणन, कार्य प्रारंभ होने की संभावित तिथि और कार्य पूर्ण होने की अपेक्षित तिथि समेत अन्य विवरण मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व…
पूरी खबर पढ़ें →
કપડવંજ: શહેરમાં ગણેશોત્સવની ભક્તિમય ઉજવણીના ભાગરૂપે રત્નાકરમાતા રોડ યુવક મંડળ દ્વારા આયોજિત સાર્વજનિક ગણેશોત્સવ મહોત્સવ અંતર્ગત શ્રીગંગા મહા…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…
पूरी खबर पढ़ें →
जीतीपुर गांव में लिटिल फ्लावर स्कूल की बस अचानक पेड़ से टकराई, हादसे से मचा हड़कंप। सूचना मिलते…
पूरी खबर पढ़ें →
दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर प्रतिवर्ष श्री गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। श्री गणेश चतुर्थी के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।