Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

रियांबड़ी नगर पालिका के उपाध्यक्ष जगदीश सैनी ने विधि-विधान से ग्रहण किया पदभार

26 Sep 2026, 12:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रियांबड़ी नगर पालिका के उपाध्यक्ष जगदीश सैनी ने विधि-विधान से ग्रहण किया पदभार - NAGAUR, राजस्थान

रियांबड़ी। नगर पालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जगदीश सैनी ने शुक्रवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों की मौजूदगी में उनका भव्य स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण समारोह में समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जगदीश सैनी ने कहा कि रियांबड़ी के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी तथा नगर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने जगदीश सैनी का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद विजय जुलूस निकाला गया, जो रियांबड़ी की विभिन्न गलियों से होता हुआ उनके निवास स्थान पहुंचा। मुख्य बाजार, मुख्य स्टेशन, राइकाबाग सहित विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

जुलूस के दौरान समर्थकों ने डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। निवास स्थान पर पहुंचने के बाद भव्य समारोह आयोजित कर जगदीश सैनी का स्वागत किया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jodhpur26 Sep

सिवाची गेट बकरा मंडी पर पानी को लेकर जनता परेशान, नही पहुंचे जलदाय विभाग अधिकारी

जोधपुर : सिवाची गेट बकरा मंडी में पानी को लेकर जनता परेशान, वाटर बॉक्स के अधिकारी अब तक…

पूरी खबर पढ़ें →
ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन
Bikaner26 Sep

ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्में
Jhalawar26 Sep

आंगन मिलन सेवा में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्में

सूमर। कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान सरकार के विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र
Pali26 Sep

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र पाली, 25 सितम्बर 2026।…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में गूंजा भाजपा का जोश, नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का जगह-जगह भव्य स्वागत
Mahrajganj25 Sep

फरेंदा में गूंजा भाजपा का जोश, नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का जगह-जगह भव्य स्वागत

फरेंदा में गूंजा भाजपा का जोश, नवनियुक्त जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी का जगह-जगह भव्य स्वागत पूर्व विधायक…

पूरी खबर पढ़ें →
राइफल शूटिंग में ग्लोबल स्कूल के चार निशानेबाजों ने जीते रजत पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, चारों का राज्य स्तर पर चयन
Jhalawar25 Sep

राइफल शूटिंग में ग्लोबल स्कूल के चार निशानेबाजों ने जीते रजत पदक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, चारों का राज्य स्तर पर चयन

खानपुर। 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 में ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खानपुर के निशानेबाजों ने शानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!