खोए हुए मोबाइल को बरामद कर मिर्जापुर पुलिस ने मोबाइल धारकों को दिया

दिनांकः 27.09.2026
*थाना कछवां पुलिस द्वारा गुम/खोए हुए कुल 38 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹ 06 लाख 06 हजार) की सफलता पूर्वक बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सपूर्द –*
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कुशल निर्देशन में थाना कछवां पुलिस द्वारा आमजन के खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां पुलिस CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं मोबाइल मिसिंग प्रार्थना पत्रों के आधार पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है । टीम द्वारा तकनीकी विश्लेशण कर तत्परता पूर्वक की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप बरामदगी कर कुल 38 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹ 06 लाख 06 हजार) को बरामद किया गया है । जिन्हें आज थाना कछवां पर आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया । गुम हुए मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामी हर्ष से अभीभूत होकर एक साथ मिलकल बोलें-
*“Thank You Mirzapur Police”*
1. मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले पुलिस कम्पलेन करें अथवा प्ले स्टोर से UPCOP एप डाउनलोड कर e-FIR पंजीकृत करें ।
2. खोये हुए मोबाइल में लगे सिम को बन्द करवा कर, उसी नम्बर से नया सिम निकलवाएं ।
3. गूगल पर CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर जाकर गुम/खोये हुए मोबाइल फोन का विवरण, खरीद का बिल और मोबाइल जहां गुम/खोया है स्थान का नाम(थाना व जनपद इत्यादि सहित), मोबाइल धारक का विवरण भरें ।
4. CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल (संचार साथी) मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर IMEI को ब्लॉक कर देता है ।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
प्रभारी निरीक्षक अमर जीत चौहान, उप निरीक्षक भारत सुमन (साइबर प्रभारी), उप निरीक्षक साहिद यादव, मुख्य आरक्षी सिद्धार्थ मधेसिया, आरक्षी संजीत कुमार, आरक्षी सुनील यादव, रि0आरक्षी कृष्ण कुमार व रि0महिला आरक्षी सुधा तिवारी थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







