Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

गणेश विसर्जन बड़े ही श्रद्धा के साथ संपन्न

29 Sep 2026, 07:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गणेश विसर्जन बड़े ही श्रद्धा के साथ संपन्न - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

​लगरा: ऋषि वाटिका कॉलोनी में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, महाप्रसाद एवं सामूहिक भोज का आयोजन
​लगरा। ऋषि वाटिका कॉलोनी में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा श्री गणेश विसर्जन का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया।
​गणेशोत्सव के दौरान स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की अंतिम दिन विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों की थाप और "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।
​शोभायात्रा के दौरान कॉलोनीवासी, महिलाएँ और बच्चे थिरकते हुए व अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा की विदाई यात्रा में शामिल हुए। पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर सभी ने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
​सामूहिक भोज में उमड़ा जनसैलाब
​गणेश विसर्जन के उपरांत ऋषि वाटिका कॉलोनी परिसर में विशाल सामूहिक भोज (महाप्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया। इसमें कॉलोनी के सभी परिवारों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन ने कॉलोनीवासियों के बीच आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता की भावना को और अधिक मजबूत किया।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र प्रसाद केसरवानी, शंकर देसाई, लक्ष्मण राव, विकास, तिवारी थवाईत, प्रशांत भाइयो अजय यादव,

विमलेश राठौर, चंद्रकला केसरवानी, माया किस्कू, ज्योतिका यादव,पूजा भोसले,मीना राव, सलजा भोसले, सुप्रिया घोष, शारदा देसाई, प्रतीक्षा देसाई, रत्ना गांगुली, पीहू, सुवि और सीमा सिंह सहित समस्त ऋषि वाटिका कॉलोनीवासियों का सराहनीय योगदान व उपस्थिति रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनकपुर भ्रमण: “स्याम गौर किमि कहौं बखानी…” चतुर्थ दिन की लीला की शुरुआत भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी द्वारा महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर जनकपुर नगर भ्रमण से हुई। दो अति सुंदर
भारत सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था, बच्चों के लिए चार्ट-पेपर और पानी तक नहीं
Sarangarh-Bilaigarh29 Sep

भारत सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था, बच्चों के लिए चार्ट-पेपर और पानी तक नहीं

सरसींवा में परिक्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, प्राचार्य के कथित जवाब ने बढ़ाई नाराजगी सारंगढ़-बिलाईगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
परिजनों ने लगाया आरोप : महावीर हॉस्पिटल की लापरवाही से 24 साल के आशुतोष की मौत, बहन मृण्मयी पाण्डेय ने कलेक्टर से की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Surguja28 Sep

परिजनों ने लगाया आरोप : महावीर हॉस्पिटल की लापरवाही से 24 साल के आशुतोष की मौत, बहन मृण्मयी पाण्डेय ने कलेक्टर से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

अंबिकापुर, जिला सरगुजा। शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल श्री महावीर हॉस्पिटल पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
गणेश विसर्जन में विवाद के बाद बढ़ा मामला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR; नंदगोपाल ने मांगी निष्पक्ष जांच
Balrampur-Ramanujganj28 Sep

गणेश विसर्जन में विवाद के बाद बढ़ा मामला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR; नंदगोपाल ने मांगी निष्पक्ष जांच

🎤 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज🗞️ रिपोर्टर अरविन्द कुमार रवि बारवाही में गणेश विसर्जन के दौरान विवाद, दोनों…

पूरी खबर पढ़ें →
लगातार बारिश से पेन्ड्रा- अमरकंटक मार्ग का सड़क संपर्क टूट गया है
Gaurela-Pendra-Marwahi28 Sep

लगातार बारिश से पेन्ड्रा- अमरकंटक मार्ग का सड़क संपर्क टूट गया है

छत्तीसगढ प्रदेश के गौरेला पेन्ड्रा-मरवाही जिले गत दो दिनों से लगातार बारिश होने से जिले के पेन्ड्रा- अमरकंटक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!