Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव में पाली जिले की गाइड विजेता*

29 Sep 2026, 07:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव में पाली जिले की गाइड विजेता* - PALI, राजस्थान

*राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव में पाली जिले की गाइड विजेता*

पाली, 29 सितम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय, जयपुर के तत्वावधान में 24 से 28 सितम्बर 2026 तक माधव विश्वविद्यालय, आबूरोड, सिरोही में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट एवं गाइड महोत्सव का समापन 28 सितम्बर को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्टेट चीफ कमिश्नर श्री निरंजन आर्य ने विजेता संभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

महोत्सव में राजस्थान के 9 जिलों के जनजाति स्काउट एवं गाइड ने सहभागिता करते हुए अपनी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक गतिविधियों, फूड प्लाजा, प्रदर्शनी तथा विभिन्न स्काउट-गाइड गतिविधियों के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान किया। गाइड विभाग में पाली जिले ने विजेता स्थान प्राप्त किया।

पाली जिले के राजकीय जनजाति बालिका छात्रावास, मारवाड़ जंक्शन की गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, साज-सज्जा, कैंप-क्राफ्ट, एडवेंचर गतिविधि, फूड प्लाजा एवं प्रदर्शनी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

सीओ गाइड श्रीमती डिंपल दवे ने बताया कि राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रदेशभर से 350 से अधिक स्काउट एवं गाइड ने सहभागिता की। पाली जिले से राजकीय जनजाति आवासीय छात्रावास, मारवाड़ जंक्शन से 18 गाइड ने गाइड यूनिट लीडर श्री हिम्मत पटेल के निर्देशन में सहभागिता की। वहीं बाली ब्लॉक से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोरबा के स्काउट एवं यूनिट लीडर ने भी महोत्सव में भाग लिया। जिले से कुल 31 संभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। राज्य मुख्यालय, जयपुर द्वारा बतौर स्टाफ प्रतिनियुक्त स्काउट यूनिट लीडर श्री रमेश कुमार सोलंकी ने भी शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की।

सीओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों को माउंट आबू के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। इसके साथ ही स्टेट एडवेंचर इंस्टीट्यूट, माउंट आबू में जिपलाइन, रॉक क्लाइंबिंग, टायर वॉल, चिमनी, स्काई साइकलिंग सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katni29 Sep

नागरिकोंकी अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जन सुनवाई

कटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: डीटीआई कटरा में ड्राइविंग टेस्ट पास कराने के नाम पर ₹2,000 की अवैध वसूली का सनसनीखेज आरोप
Basti29 Sep

बस्ती: डीटीआई कटरा में ड्राइविंग टेस्ट पास कराने के नाम पर ₹2,000 की अवैध वसूली का सनसनीखेज आरोप

बस्ती के डीटीआई कटरा में भ्रष्टाचार का खेल: ड्राइविंग टेस्ट पास कराने के नाम पर ₹2,000 मांगने का…

पूरी खबर पढ़ें →
नीमचक बथानी में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, 87पशुपालकों ने उठाया लाभ l
Gaya29 Sep

नीमचक बथानी में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, 87पशुपालकों ने उठाया लाभ l

प्रेस विज्ञप्ति (जीविका) नीमचक बथानी में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, 87 पशुपालकों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
“बेटी को न्याय कब मिलेगा? मासूम छात्रा से मारपीट के आरोपों पर प्रशासन मौन क्यों?”
Gwalior29 Sep

“बेटी को न्याय कब मिलेगा? मासूम छात्रा से मारपीट के आरोपों पर प्रशासन मौन क्यों?”

कक्षा 8वीं में cmrise पद्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू लश्कर में पढ़ती है, उसका कसूर सिर्फ इतना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!