Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

15 दिनों में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों की योजनाओं का होगा री-टेंडर

29 Sep 2026, 10:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
15 दिनों में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों की योजनाओं का होगा री-टेंडर - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
29 सितंबर 2026

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में पीएम अभिम एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वास्थ्य अवसंरचना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, कार्य पूर्ण करने की समयसीमा तथा लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जिन योजनाओं की निर्धारित समयसीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है, उन सभी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट अविलंब समर्पित करें। रिपोर्ट में विलंब के स्पष्ट कारण, वर्तमान कार्य स्थिति तथा शेष कार्यों को पूर्ण करने की कार्ययोजना एवं निर्धारित समयसीमा का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को कार्य पूर्ण करने के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं समयसीमा दी गई तथा लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य अवसंरचना से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में संवेदकों द्वारा अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है और कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्धारित अवधि 15 दिनों से अधिक हो चुकी है, उन योजनाओं को चिह्नित कर नियमानुसार री-टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए योजनाओं का पुनः टेंडर सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्वास्थ्य अवसंरचना के निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

बैठक में बिना पूर्व सूचना एवं उचित कारण के अनुपस्थित रहने वाले दो कनीय अभियंताओं को उप विकास आयुक्त द्वारा शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को बैठक में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की प्रगति के संबंध में जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर
Mau29 Sep

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर

मऊ जनपद मे घोसी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती
Kurukshetra29 Sep

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे लूट के…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में रात्रि में कार्रवाई: ग्राम- घोटी में अवैध रेत खनन और डंप जब्त एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, अवैध खनन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
error: Content is protected !!