राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में पॉक्सो अधिनियम को लेकर जागरूकता ,बच्चों को बताए अधिकार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे पॉक्सो जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज (जू.डि.)/ एफटीसी प्रथम श्रेय कुमार वर्मा ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के विरुद्ध लैंगिक अपराधों से संरक्षण और कानूनी परिणामों की जानकारी दी गई। बच्चों को किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक, संबंधित सक्षम अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, पीएलवी अभय कुमार द्विवेदी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों द्वारा प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
रिपोर्टर – कृष्णा कुमार गुप्ता, सिद्धार्थ नगर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
बहराइचl महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके में स्थित वन्य क्षेत्र में पर्यावरण एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकानपुर नगर, हंसपुरम योजना संख्या-2 की परिषद की जमीन को कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित तरीके से…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारत सरकार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
આજરોજ તારીખ 01/10/2026 કેશોદ ST ડેપો ખાતે એક દિવસે શ્રમ દાન કાર્યક્રમ અંતર્ગત માનનીય ધારાસભ્ય શ્રી (પૂર્વ મંત્રી)દેવાભાઈ…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी में स्कार्पियो से कुचल कर गोवंश की मौत, सीसीटीवी फुटेज सामने आने का दावा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।