Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

महिला सिपाही से फेसबुक की दोस्ती में फंसा चार साल से फरार नेपाली चोर, हरिद्वार में दबोचा

01 Oct 2026, 08:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिला सिपाही से फेसबुक की दोस्ती में फंसा चार साल से फरार नेपाली चोर, हरिद्वार में दबोचा - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महिला सिपाही से फेसबुक की दोस्ती में फंसा चार साल से फरार नेपाली चोर, हरिद्वार में दबोचा
– बिल्डर के घर 80 लाख की चोरी में था वांछित, चार साल पहले घोषित हुआ था 10 हजार रुपये का इनाम
– महिला सिपाही ने फेसबुक पर दोस्ती कर एक माह तक की बातचीत, मिलने के बहाने नेपाल से हरिद्वार बुलाया
, मेरठ।

मेरठ/ उत्तर प्रदेश
बिल्डर प्रदीप गुप्ता के घर से 80 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में चार साल से फरार नेपाली आरोपित लाल भीम भूल को मेरठ पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 20 दिसंबर 2022 को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम करीब एक माह से उसकी तलाश में जुटी थी। फेसबुक पर महिला सिपाही से दोस्ती कराकर पुलिस ने उसे जाल में फंसाया। महिला सिपाही ने खुद को हरिद्वार का रहने वाला बताकर लाल भीम से लगातार बातचीत की और चार दिन पहले उसे मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया। नेपाल से बाहर निकलकर हरिद्वार पहुंचे लाल भीम को पुलिस ने महिला सिपाही के पास पहुंचते ही दबोच लिया।

एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि लाल भीम भूल निवासी लेकोट, थाना वायल, जनपद डोटी, नेपाल, फेसबुक चलाता था। पुलिस टीम ने महिला सिपाही के माध्यम से उससे दोस्ती कराई। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और महिला सिपाही करीब एक माह तक उससे बातचीत करती रही। पुलिस को पता था कि लाल भीम नेपाल में है और भारत आने से बच रहा है। महिला सिपाही ने चार दिन पहले उसे हरिद्वार मिलने के लिए बुलाया। लाल भीम उसके झांसे में आ गया और नेपाल से निकलकर हरिद्वार पहुंच गया। महिला सिपाही के साथ पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीपीनगर थाने में पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया और फिर जेल भेज दिया गया।

80 लाख की चोरी में शामिल था लाल भीम

20 नवंबर 2022 को टीपीनगर थाना क्षेत्र के कमला नगर निवासी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्डर प्रदीप गुप्ता का परिवार बेटी सांची गुप्ता की मंगनी में शामिल होने दिल्ली के ताज होटल गया था। घर की सुरक्षा में गार्ड मनोज और नेपाली नौकर बल बहादुर को छोड़ा गया था। बल बहादुर ने गार्ड मनोज को खीर में नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ घर से करीब 80 लाख रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गया।

पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए बल बहादुर के साथी मुंबई निवासी लक्ष्मण और पुणे निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों जमानत पर बाहर हैं, जबकि बल बहादुर अभी जेल में है। मामले में 10 हजार रुपये का इनामी सुरेंद्र कटवाल उर्फ बिलकिट अभी फरार है।

तीन दिन पहले ही आया था घर

चोरी की घटना से महज तीन दिन पहले बल बहादुर प्रदीप गुप्ता के घर आया था। पहले उसे अमन सिद्धू की एजेंसी के माध्यम से कार्यालय में नौकरी मिली थी। बेटी की शादी के चलते उससे घर का काम कराया जाने लगा। दो दिन में ही उसने परिवार का विश्वास जीत लिया था। परिवार के दिल्ली जाने पर उसने अपने चार साथियों को बुलाया और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के अनुसार, लाल भीम भी इसी गिरोह में शामिल था।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में मांगों को ले संविदा एएनएमों ने चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Moradabad01 Oct

कांठ में मांगों को ले संविदा एएनएमों ने चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संविदा एएनएम संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!