70 साल पुरानी सब्जी मंडी होगी शिफ्ट! पुराना बाजार से अब कृषि बाजार समिति जाएगी थोक मंडी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#धनबाद के #पुराना_बाजार में करीब सात दशक से चल रही थोक सब्जी मंडी अब नए ठिकाने पर जाने की तैयारी में है। #झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के निर्देश के बाद बाजार समिति धनबाद ने प्रक्रिया तेज कर दी है।
मंगलवार को बाजार समिति की टीम ने पुराना बाजार पहुंचकर मंडी का सर्वे किया। इस दौरान करीब 80 थोक सब्जी कारोबारियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सर्वे रिपोर्ट अब मुख्यालय भेजी जाएगी। वहां से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
प्रस्तावित योजना के अनुसार कृषि बाजार समिति परिसर में मौजूदा फल मंडी के पास नया थोक सब्जी बाजार विकसित किया जाएगा।
दरअसल, पुराना बाजार में बढ़ती आबादी और सुबह के समय मालवाहक वाहनों की भारी आवाजाही से अक्सर ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में नई जगह पर मंडी शिफ्ट होने से कारोबारियों और शहर के लोगों, दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली: “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” के माध्यम से सिंगरौली पुलिस का आमजन से सीधा संवाद।…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, पुतला दहन। जिला कांग्रेस…
पूरी खबर पढ़ें →
150 वर्ष पुरानी रामलीला परंपरा को भव्यता देने का संकल्प, 5 अक्टूबर से तहसील परिसर में होगा मंचन…
पूरी खबर पढ़ें →
साफ-सफाई के बहाने महिला से ढाई लाख के जेवर उड़ाए चांदी की पायल साफ कर पहले जीता भरोसा,…
पूरी खबर पढ़ें →
कपड़े धोने और नहाने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, बचाने पहुंचीं बालिकाएं भी गहरे पानी में…
पूरी खबर पढ़ें →
खेल-खेल में चार वर्षीय मासूम ने पकड़ लिया जहरीला करैत सांप रोने की आवाज सुनकर दौड़ी मां तो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।