Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

खेत की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में खूनी झडप।

05 Oct 2026, 10:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

खेत की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, कई घायल,एक पक्ष की शिकायत पर 14 आरोपियों पर केस दर्ज।

तावड़ू। उपमंडल के सदर थाना क्षेत्र के गांव गवारका में बीते शनिवार को खेत की पैमाइश और निशानदेही को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। फिलहाल तावडू सदर थाना पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रुखसार पत्नी नसीम निवासी गवारका ने बताया कि गांव में स्थित उनके खेत में पैमाइश और निशानदेही को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था। शनिवार 3 अक्टूबर को सुबह करीब 10-11 बजे गांव के ही दूसरे पक्ष के लोग एकराय होकर हाथों में लाठी-डंडा, फरसा और अन्य हथियार लेकर उनके खेत पर पहुंचे और खेत पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। इसी दौरान कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया और हमला कर दिया गया।
आरोप है कि हमले में परिवार के रॉबिन को लाठियों से पीटकर बेहोश कर दिया गया, जबकि मोहसीना पर फरसे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और बीच-बचाव कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जाते-जाते हमलावरों ने सभी को जान से मारने की धमकी दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस मामले में पुलिस ने रुखसार की शिकायत पर 14 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि इस झड़प में उनके पक्ष के भी कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी एक ही पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने भी पुलिस को शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर ही आगे आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही है। पुरे प्रदेश मे बिजली के लिए हाहाकार मचा है*
पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ तेज, नौरोजाबाद पुलिस ने 8 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
Umaria23 Oct

पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ तेज, नौरोजाबाद पुलिस ने 8 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम की कार्रवाई, कई…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।
Rewari23 Oct

रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
मानवता हुई शर्मसार:ज्वालापुर में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची
Haridwar23 Oct

मानवता हुई शर्मसार:ज्वालापुर में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 22, 2026 हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित भगत सिंह चौक…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस ब्यूरो को 48 घंटे में देनी होगी सूचना; हर विभाग में होगा नोडल अधिकारी
Kurukshetra23 Oct

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस ब्यूरो को 48 घंटे में देनी होगी सूचना; हर विभाग में होगा नोडल अधिकारी

हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के बीच सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!