गोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त शिवा गिरफ्तार तिकुनिया तिराहे पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, बीएनएस की धाराओं में दर्ज था मुकदमा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोला गोकर्णनाथ। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोला पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोला में मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 03 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:45 बजे सघन चेकिंग एवं सूचना के आधार पर तिकुनिया तिराहे से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवा पुत्र शारदा, निवासी ग्राम अलीगंज, थाना गोला, जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना गोला में दर्ज मु0अ0सं0 389/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया। इसके बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार पाठक, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल उदित पाण्डेय तथा महिला कांस्टेबल रीता सरोज शामिल रहीं।
रिपोर्टर — रामनिवास गुप्ता
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नौरोजाबाद, उमरिया। राहुल शीतलानी नौरोजाबाद के बाजार पूरा क्षेत्र में अतिक्रमण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की घटना* *आगरा ब्रेकिंग - थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News**नगर निगम पाली ने आमजन से अतिक्रमण हटाने की अपील की** पाली, 16 अक्टूबर। नगर निगम पाली द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप घटना थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली की है। आगरा में पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।