Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, छह सील किए

07 Oct 2026, 10:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, छह सील किए - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील क्षेत्र में बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी कर कई प्रतिष्ठानों की जांच की। अनियमितताएं मिलने पर छह अस्पतालों और क्लीनिकों को सील कर दिया गया। कार्रवाई से संचालकों में खलबली मची रही।

IMG 20261007 WA00252
कांठ के मुख्यत्यारपुर नवादा में अमजद क्लीनिकको सील करते डिप्टी सीएमओ।

डिप्टी सीएमओ डॉ. विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने उमरी कलां चौराहा स्थित तोतन कुमार महाजन क्लीनिक की जांच की। यहां क्लीनिक का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। इसके अलावा छजलैट तिराहा स्थित सैफी डेंटल केयर सेंटर, भीकनपुर स्थित एमएस पैथोलॉजी लैब और उमरी कलां चौराहा स्थित मेरठ हेल्थ केयर सेंटर में भी आवश्यक मानक पूरे नहीं मिले। टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।

वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कांठ स्थित न्यू केजीएन हॉस्पिटल की जांच की। यहां सर्जरी के बाद पोस्ट ऑपरेटिव केयर में लापरवाही मिलने पर ऑपरेशन थिएटर को सील कर संचालक को नोटिस जारी किया गया। टीम ने अस्पताल में सर्जरी के बाद चिकित्सकीय देखरेख की व्यवस्था की भी जांच की। इसके अलावा मुख्तयारपुर नवादा स्थित अमजद क्लीनिक भी बिना आवश्यक मानकों के संचालित मिलता पाया गया। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में बिना पंजीकरण और मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और जिलाधिकारी मुरादाबाद अनुनय झा के निर्देशों के क्रम में की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मानकों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद में अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस! बाजार पूरा में सड़क तक पहुंचीं दुकानें जवाहर वार्ड के पास दुकानों के विस्तार से आवागमन प्रभावित होने की शिकायत, बिजली क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!