Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई।

08 Oct 2026, 03:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई। - नूँह, हरियाणा

फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, वांछित बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
आरोपी पर रेवाड़ी, भिवाड़ी, अलवर, पलवल समेत कई जिलों में दर्ज हैं चोरी, गोकशी और आर्म्स एक्ट के करीब 20 मामलें
नूंह । अपराधियों की धर-पकड़ अभियान के तहत नूंह जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ की टीम ने एक ऐसे शातिर वांछित अपराधी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में करीब 20 आपराधिक मामलें दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पुत्र अकबर निवासी पल्ला, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है।

सीआईए फिरोजपुर झिरका प्रभारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम थाना सदर नूंह सीमा क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि जिला रेवाड़ी के थाना कसौला में दर्ज एक मामलें में वांछित आरोपी राहुल अवैध हथियार के साथ मौजूद है । सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर और दो कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना सदर नूंह में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल थाना कसौला जिला रेवाड़ी की एफआईआर के मामलें में भी वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी राहुल का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

उसके खिलाफ थाना सदर नूंह, हथीन पलवल, भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, किशनगढ़ बास अलवर, नीमराना, सेक्टर 58 फरीदाबाद, रोहड़ाई रेवाड़ी, सेक्टर 6 धारूहेड़ा तथा थाना सिटी महेंद्रगढ़ मे गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमलें जैसे करीब 20 मामले दर्ज हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*बल्लारशाह स्टेशन पर 180 बोतल देशी शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, 7200 रुपये का माल जब्त*
Chandrapur15 Nov

*बल्लारशाह स्टेशन पर 180 बोतल देशी शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, 7200 रुपये का माल जब्त*

*बल्लारशाह / वर्धा :* दिनांक 12/11/2026 को रेलवे स्टेशन बल्लारशाह पर स्थानीय अपराध शाखा, लोहमार्ग नागपुर और रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूरमध्ये फर्जी डिग्री रॅकेटचा पर्दाफाश! मास्टरमाईंड वकील नागपूरमधून अटक
Chandrapur15 Nov

चंद्रपूरमध्ये फर्जी डिग्री रॅकेटचा पर्दाफाश! मास्टरमाईंड वकील नागपूरमधून अटक

चंद्रपूरमध्ये फर्जी डिग्री रॅकेटचा पर्दाफाश! मास्टरमाईंड वकील नागपूरमधून अटक चंद्रपूरमध्ये फर्जी डिग्री, मार्कशीट आणि मायग्रेशन सर्टिफिकेट बनवून लाखोंना…

पूरी खबर पढ़ें →
ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से हुआ हादसा, नकदी और घरेलू सामान भी जले; पनवाड़ एसएचओ ने पीड़ित परिवार को दिए 1 हजार रुपए
Jhalawar15 Nov

ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से हुआ हादसा, नकदी और घरेलू सामान भी जले; पनवाड़ एसएचओ ने पीड़ित परिवार को दिए 1 हजार रुपए

खानपुर। उपखंड क्षेत्र के पखराना गांव की जोगी बस्ती में ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग से एक गरीब श्रमिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्याध्यापक महादेव डे यांच्या कार्यपद्धतीची निष्पक्ष चौकशी करा; डॉ. पिंटू पॉल यांची मागणी चामोर्शी, जि. गडचिरोली :
Gadchiroli15 Nov

मुख्याध्यापक महादेव डे यांच्या कार्यपद्धतीची निष्पक्ष चौकशी करा; डॉ. पिंटू पॉल यांची मागणी चामोर्शी, जि. गडचिरोली :

मुख्याध्यापक महादेव डे यांच्या कार्यपद्धतीची निष्पक्ष चौकशी करा; डॉ. पिंटू पॉल यांची मागणी चामोर्शी, जि. गडचिरोली : जिल्हा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!