माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को सितंबर माह की पेंशन राशि का अंतरण l

प्रेस विज्ञप्ति
*माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को सितंबर माह की पेंशन राशि का अंतरण*
गया, 10 अक्टूबर 2026। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को माह सितंबर, 2026 की पेंशन राशि का अंतरण किया गया।
इस अवसर पर समाहरणालय सभागार, गया में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डी.बी.टी. के माध्यम से देखा एवं सुना। कार्यक्रम में लगभग 150 पेंशनधारी उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री ने प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन दिवस के रूप में मनाए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजनों सहित सभी पात्र लाभार्थियों को प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सितंबर, 2026 में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों एवं अंतरित राशि का विवरण निम्नवत है:
*मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना*
पेंशनधारी – 2,37,889
राशि – ₹27,89,43,900
*इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना*
पेंशनधारी – 97,306
राशि – ₹10,72,57,500
*लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना*
पेंशनधारी – 48,440
राशि – ₹5,44,16,500
*इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना*
पेंशनधारी – 14,519
राशि – ₹1,61,88,800
*बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना*
पेंशनधारी – 39,670
राशि – ₹4,45,36,200
*इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना*
पेंशनधारी – 1,256
राशि – ₹13,81,600
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस एवं सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया सहित कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन माननीय मुख्यमंत्री के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






