दिल्ली में जंतर-मंतर पर बवाल: ममता-केजरीवाल हिरासत में, 1000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज बड़ा हंगामा हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई।
जंतर-मंतर की ओर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को कस्टडी में लिया जा चुका है।
प्रदर्शनकारियों ने कई जगह बैरिकेडिंग तोड़ दी। इम्तियाज अली मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास पुलिस पर पत्थर फेंके गए, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक युवक का सिर फट गया।
इससे पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ले गई। इसके बाद दीपके ने एक पहले से रिकॉर्ड वीडियो में कहा कि अब आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे संभालेंगे।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने आरोप लगाया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान महिला वकीलों समेत कई वकीलों को हिरासत में लिया गया और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया। इसके बाद CJI सूर्यकांत के दखल के बाद सभी वकीलों को रिहा कर दिया गया।
अजिंक्य शिंदे की अपील – जहाँ रोका जाए वही जंतर-मंतर
CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने लोगों से अपील की है कि सब जंतर-मंतर की तरफ बढ़ें। उन्होंने कहा – "अगर दिल्ली पुलिस आपको रोकती है, तो जहाँ वो रोकेगी, वही आपका जंतर-मंतर बन जाएगा।"
पुलिस ने कहा कि कम समय में जानकारी देने की वजह से प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार किया गया था।
दूसरी तरफ CJP ने दिल्ली पुलिस पर अभिजीत दीपके की दादी की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि परिवार और उनके वकीलों को उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*कतरास :* कतरास कोयलांचल में भू-धंसान और बीसीसीएल के ई-मेगा प्रोजेक्ट को लेकर जारी विरोध के बीच बीसीसीएल…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के लिए रविवार को होगा प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News - ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਵੱਡੀ ਖਬਰ। ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹਰਿੰਦਰਾ ਨਗਰ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾਵਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर (गाजीपुर)। जिस विद्यालय में बच्चे शिक्षा हासिल करने और सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवारने जाते हैं,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।