Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

बस्ती।। एफडीए ने मारा छापा, 133 किलो खाद्य सामग्री सीज

11 Oct 2026, 08:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बस्ती।। एफडीए ने मारा छापा, 133 किलो खाद्य सामग्री सीज - BASTI, उत्तर प्रदेश

अजीत मिश्रा (खोजी)

​त्योहारों पर जहर का कारोबार: श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ कब तक?

  • त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार दुकानों पर हुई छापेमारी

  • ​संदिग्ध मिलने पर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, किशमिश और मूंगफली की गई जब्त

​11 अक्टूबर 2026

बस्ती।। शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे पवित्र और पावन पर्वों का समय आते ही बाजार में मिलावटखोरों का काला खेल एक बार फिर बेनकाब हो गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की हालिया छापेमारी में बस्ती जिले के बाजारों से जो सच सामने आया है, वह हर आम नागरिक को झकझोर देने के लिए काफी है।

​जब पूरा देश भक्ति और आस्था के रंग में डूबा होता है, तब मुनाफाखोरों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो जाता है जो व्रत और उपवास के दौरान खाई जाने वाली पवित्र सामग्री में भी जहर घोलने से बाज नहीं आता।

​कार्रवाई में खुला मिलावट का सच

​एफडीए की टीम ने जिले में औचक छापेमारी कर चार दुकानों पर शिकंजा कसा। पुरानी बस्ती के पांडे बाजार स्थित राजेश ट्रेडर्स और कंपनी बाग क्षेत्र की दुकानों से जो खाद्य सामग्री जब्त की गई, उसकी दास्तां हैरान करने वाली है:

  • ​किशमिश और मूंगफली: 47 किलो संदिग्ध किशमिश और 31 किलो मूंगफली सीज की गई।

  • ​व्रत का आटा: 133 किलो कुट्टू और सिंघाड़े का आटा तथा कुट्टू दाना संदिग्ध मिलने पर सीज किया गया।

  • ​कुल जब्ती: जांच के दौरान कुल 133 किलो मिलावटी व संदेहास्पद खाद्य सामग्री जब्त की गई।

​त्योहारों पर ही क्यों जागता है प्रशासन?

​यह सवाल हर जागरूक नागरिक के जेहन में उठना लाजिमी है कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग की नींद सिर्फ त्योहारों के आने पर ही खुलती है? यदि यह विशेष अभियान केवल कुछ दिनों का दिखावा बनकर रह जाएगा, तो इन मुनाफाखोरों के हौसले कभी पस्त नहीं होंगे। जनता की जिंदगी और सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले इन सौदागरों के खिलाफ केवल सामान सीज करने और नमूने लेने भर की खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा।

​कड़े संदेश की दरकार

​त्योहारों के नाम पर मिलावट का यह खेल संगठित अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यापारी लोगों के स्वास्थ्य से खेलने की हिम्मत न जुटा सके। प्रशासन को इस अभियान को त्योहारों तक सीमित न रखकर एक निरंतर प्रक्रिया बनाना होगा, तभी हमारी थाली तक सुरक्षित और शुद्ध भोजन पहुंच पाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चंद्रधारी सिंह संग्रहालय में सजी मिथिला की सांस्कृतिक संध्या
Darbhanga11 Oct

चंद्रधारी सिंह संग्रहालय में सजी मिथिला की सांस्कृतिक संध्या

विद्यापति के गीतों और ‘पंचलाइट’ के मंचन से गुलजार हुआ दरभंगा का संग्रहालय चंद्रधारी सिंह संग्रहालय में आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ डॉ. राजीव निगम, चीफ फार्मासिस्ट अजय मिश्रा, बाबू प्रेमबहादुर सिंह और प्रमोद कुमार मिश्र पर गरीबों के नाम पर पैसे के बंदरबांट का गंभीर आरोप
Basti11 Oct

सीएमओ डॉ. राजीव निगम, चीफ फार्मासिस्ट अजय मिश्रा, बाबू प्रेमबहादुर सिंह और प्रमोद कुमार मिश्र पर गरीबों के नाम पर पैसे के बंदरबांट का गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट: बस्ती के स्वास्थ्य महकमे में लूट की छूट, शिकायतों का पुलिंदा पर कार्रवाई 'शून्य' बस्ती। गरीबों…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला -2026का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन, 51लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किया पिंडदान l
Gaya11 Oct

विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला -2026का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन, 51लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किया पिंडदान l

*विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन, 51 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किया पिंडदान* *जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी में तीन भाइयों की मौत: दादी के श्राद्ध में शामिल होने गांव जा रहे थे पोते, ‘काल’ ने रोका तीनों का रास्ता
Etah11 Oct

यूपी में तीन भाइयों की मौत: दादी के श्राद्ध में शामिल होने गांव जा रहे थे पोते, ‘काल’ ने रोका तीनों का रास्ता

पिता के बाद अब बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आर्थिक तंगी से जूझ…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, आकर्षण का केंद्र रहा भगवान श्रीराम का सिंहासन
Moradabad10 Oct

कांठ में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, आकर्षण का केंद्र रहा भगवान श्रीराम का सिंहासन

कांठ नगर में प्रशासन द्वारा गठित श्री रामलीला मंचन समिति (अस्थायी) के तत्वावधान में श्रीराम बारात शोभायात्रा परंपरागत…

पूरी खबर पढ़ें →
कतरास में विरोध के बीच बीसीसीएल सीएमडी का दो टूक : सुरक्षा मानकों के साथ तेजी से बढ़ेगा कोकिंग कोल उत्पादन
Dhanbad10 Oct

कतरास में विरोध के बीच बीसीसीएल सीएमडी का दो टूक : सुरक्षा मानकों के साथ तेजी से बढ़ेगा कोकिंग कोल उत्पादन

*कतरास :* कतरास कोयलांचल में भू-धंसान और बीसीसीएल के ई-मेगा प्रोजेक्ट को लेकर जारी विरोध के बीच बीसीसीएल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!