Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

सोशल मीडिया पर ना डालें आपत्तिजनक पोस्ट वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

13 Oct 2026, 01:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सोशल मीडिया पर ना डालें आपत्तिजनक पोस्ट वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई। - नूँह, हरियाणा

सोशल मीडिया पर ना डालें आपत्तिजनक पोस्ट वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की गलत अफवाह पर विश्वास ना करें :- डॉ अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक नूंह।

तावडू।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक नूंह ने आमजन से कहा है कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो ।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो,फोटो या अभिलेख ना डालें । अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं । अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी । नूंह पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है । लोगों से भी अपील है कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें ।गलत कार्य करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें । आगे कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति व वाहन दिखाई दें तो उसकी सूचना तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचना दें । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही है। पुरे प्रदेश मे बिजली के लिए हाहाकार मचा है*
पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ तेज, नौरोजाबाद पुलिस ने 8 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
Umaria23 Oct

पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ तेज, नौरोजाबाद पुलिस ने 8 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम की कार्रवाई, कई…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।
Rewari23 Oct

रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
मानवता हुई शर्मसार:ज्वालापुर में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची
Haridwar23 Oct

मानवता हुई शर्मसार:ज्वालापुर में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 22, 2026 हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित भगत सिंह चौक…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस ब्यूरो को 48 घंटे में देनी होगी सूचना; हर विभाग में होगा नोडल अधिकारी
Kurukshetra23 Oct

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस ब्यूरो को 48 घंटे में देनी होगी सूचना; हर विभाग में होगा नोडल अधिकारी

हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के बीच सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!