भाजलाका गांव में बंदरों का आतक एक महीने में करीब एक दर्जन बच्चों पर हमला।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भाजलाका गांव में बंदरों का आतंक, एक महीने में करीब एक दर्जन बच्चों पर हमला।
तावडू। गांव भाजलाका में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक महीने में बंदर करीब एक दर्जन बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। बंदरों के झुंड घरों के आंगन में घुसकर घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, घरों के बाहर खेलने वाले बच्चों पर हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
गांव के सरपंच रज्जू, पूर्व सरपंच मोहम्मद खालिद, मास्टर मुबारिक, गफ्फार खान, हसन, अली मोहम्मद, खुर्शीद और अधिवक्ता मुबारिक खान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांवों से सैकड़ों बंदर गांव भाजलाका में आ गए हैं। इनके झुंड गांव की गलियों और घरों के आसपास घूमते रहते हैं। बंदरों के निडर व्यवहार के कारण ग्रामीणों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में बंदरों के हमले में असद पुत्र मुबारिक, साजिद पुत्र इकबाल और अंजुम पुत्री राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। इन बच्चों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बंदरों के आतंक पर काबू नहीं पाया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांव में घूम रहे बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाए और उन्हें नियमानुसार सुरक्षित वन क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए। इससे ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से राहत मिलेगी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम की कार्रवाई, कई…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 22, 2026 हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित भगत सिंह चौक…
पूरी खबर पढ़ें →
फरार हुई मॉडल श्रद्धा दुबे 11 दिन बाद नागपुर में UP पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है उसके…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के बीच सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।