एचएसएनसीबी ब्यूरो यूनिट रेवाड़ी की बडी कार्यवाही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रेवाड़ी की बड़ी कार्रवाई, 7.12 ग्राम हीरोइन के साथ युवक गिरफ्तार। तावड़ू।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रेवाड़ी की टीम ने तावडू सदर थाना सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 7.12 ग्राम हीरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना तावडू में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रेवाड़ी की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रियासुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन निवासी खोरी कला नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और वह खोरी कला से नूंह-तावडू रोड पर तैयब टी स्टॉल के पास खड़ा है, जिसके पास मादक पदार्थ है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रियासुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन निवासी खोरी कला, थाना सदर तावडू बताया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक डब्बे और पॉलिथीन में रखा 7.12 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ, जो जांच में हीरोइन पाया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम की कार्रवाई, कई…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 22, 2026 हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित भगत सिंह चौक…
पूरी खबर पढ़ें →
फरार हुई मॉडल श्रद्धा दुबे 11 दिन बाद नागपुर में UP पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है उसके…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के बीच सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।