Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mirzapur

मिर्जापुर बरियाघाट का ऐतिहासिक दशहरा मेला 20 अक्टूबर को होगा

17 Oct 2026, 05:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मिर्जापुर बरियाघाट का ऐतिहासिक दशहरा मेला 20 अक्टूबर को होगा - मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

पत्रकार संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर

सोमनाथ मन्दिर, भैरव गुफा, द्वादश ज्योतिर्लिंग सहित अदलपुरा शीतला माता की झांकी होगी आकर्षण का केंद्र
0 कुचीपुड़ी नृत्य का लुफ्त उठा सकेंगे दर्शनार्थी
फोटोसहित
मीरजापुर।
श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर मेःए के तैयारियों की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रीतु केशरी ने बताया कि कमेटी की ओर से इस वर्ष पूर्वांचल का प्रसिद्ध विजयादशमी मेला 20 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को आयोजित होगा। अभी तक उक्त विजयादशमी मेला में आठ से दस लाख दर्शनार्थी आते रहें है। इस बार यह संख्या 10 से 15 लाख की भीड होने की संभावना है। यह मेला धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम है। मेला में अपने प्रतिष्ठान के प्रचार-प्रसार हेतु जो माईक से पूरे मेला क्षेत्र में होता है, जिसमें आप आकर्षक झॉकी, स्टाल एवं गेट के माध्यम से प्रायोजक बन सकते हैं। यह बाते गुरुवार, 16 अक्टूबर को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा।
उन्होंने बताया कि इस बार सोमनाथ मन्दिर, भैरव गुफा/माता का दरबार, द्वादश ज्योतिर्लिंग, कुचीपुड़ी नृत्य और अदलपुरा की शीतला माता की अद्वितीय झांकी लोगों के लिए आकर्षण का कैंद्र बनेगी। साथ ही नारी शक्ति की झांकी भी दैखने योग्य होगा। जहा अहिल्या बाई होलकर सहित मातृशक्तियों की झांकी होगी।
संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अमरेश मिश्र ने कहाकि मेले मे इस बार राष्ट्रभक्ति, धर्मशक्ति, सामाजिक जागृति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत झाकियों का अद्वितीय संगम दिखेगा।
महामंत्री संतोस कुमार गुप्ता ने बताया कि विजयादशमी के दिन पंचमुखी महादेव जी मन्दिर का दिव्य और भव्य सजावट होगा।
श्री राम दरबार की झांकी रामटेक मन्दिर पर, श्री शीतला माता मन्दिर भव्य सजावट एवं श्री सुग्रीव दरबार, अशोक वाटिका, रावण दरबार, रावण दरबार, सोमनाथ मन्दिर, बन बिहार/हरियाली की झाँकी, नारी शक्ति, बजरंग बली द्वार, भैरव गुफा/माता का दरबार, जय गणेश देवा, मीराबाई की भक्ति, बाँके बिहारी की झाँकी, द्वादश ज्योतिर्लिंग, कुचीपुड़ी नृत्य, अदलपुरा की शीतला माता, दक्षिणेश्वर काली माता की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। महामंत्री ने बताया कि झांकियों को देखने के लिए सोनभद्र भदोही प्रयाग सहित मध्य प्रदेश से भी लोग आते हैं।
कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बल्ली का कार्य, विद्युत का कार्य, साउण्ड का कार्य, शार्पी लाइट का कार्य प्रगति पर है।
पत्रकार वार्ता के उपरांत पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया और कमेटी के पदाधिकारियों को भी मेले की जिम्मेदारी सौंपते हुए बैज का वितरण किया गया।
पत्रकार वार्ता मे कमेटी के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अमरेश मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश दूबे, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गुप्ता, महामंत्री संतोष कुमार गुप्ता, मेला प्रभारी सत्येंद्र पांडेय ऊर्फ मुन्ना, मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि एवं समर चंद्र शर्मा आदि रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर में ‘कीर्तिमान’ के अखिल भारतीय काव्य महायज्ञ की 45वीं प्रस्तुति का शुभारंभ
Maihar18 Oct

मैहर में ‘कीर्तिमान’ के अखिल भारतीय काव्य महायज्ञ की 45वीं प्रस्तुति का शुभारंभ

*मैहर में ‘कीर्तिमान’ के अखिल भारतीय काव्य महायज्ञ की 45वीं प्रस्तुति का शुभारंभ* *सांसद गणेश सिंह ने मां…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे
Moradabad17 Oct

राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे

कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजय दशमी का त्योहार मनाते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!