नौरोजाबाद में युवा कौमी एकता कमेटी ने किया माता रानी की प्रतिमा का भावपूर्ण स्वागत, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Writing
उमरिया/नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट
नौरोजाबाद। उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर के बाजार पूरा स्थित चांद प्रेस के पास युवा कौमी एकता कमेटी द्वारा माता रानी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देखने को मिला।
नगर नौरोजाबाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। युवा कौमी एकता कमेटी के सदस्यों ने माता रानी की प्रतिमा का आत्मीयता के साथ स्वागत कर सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश दिया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने सहभागिता की।
इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन आपसी भाईचारा, सम्मान और इंसानियत सभी को एक सूत्र में बांधते हैं। नौरोजाबाद की यह परंपरा सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करती है।
मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर शोएब सिद्दीकी, शकील सिद्दीकी, रवि शीतलानी, रवि जायसवाल, रवि गुप्ता, सफदर भाईजान, तौकीर, फिरोज खान, इमरान मंसूरी, आदिल, प्रदीप, दीपक, तेजी एवं शुभम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उमरिया-नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोटर, सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकौना में स्थित पीहू किराना स्टोर पर उधारी को…
पूरी खबर पढ़ें →
કપડવંજ : ટીબી મુક્ત ભારત અભિયાન અંતર્ગત આજરોજ કપડવંજ સીએસસી (કોમ્યુનિટી હેલ્થ સેન્ટર) ખાતે ટીબીના લાભાર્થીઓને અમૂલ ડેરી…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा / कबरई:* आज तड़के करीब 7 बजे महोबा रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास बड़ा सड़क…
पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के ग्राम सलारपुर (सेक्टर-81) के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 22, 2026 हरिद्वार। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजयपुर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज जयपुर पश्चिम (रजि.नं. 491/जयपुर/2007-08) द्वारा समाज के पुरोधा महाराजा अजमीढ़ जी की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।