लोको पायलट की संवेदनशीलता: जंगली भैंसों (भारतीय गौर) के झुंड को बचाने के लिए रोकी ट्रेन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सुमिता शर्मा चंद्रपूर महाराष्ट्र:
महाराष्ट्र के बल्लारशाह–गोंदिया रेलवे मार्ग पर लोको पायलट की सूझबूझ और संवेदनशीलता के कारण जंगली भैंसों (भारतीय गौर) के एक पूरे झुंड की जान बच गई। पटरी पर अचानक आए इन जंगली जानवरों को देखकर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन की रफ्तार धीमी की और ट्रेन रोककर उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बल्लारशाह–गोंदिया रेल मार्ग पर ट्रेन दौड़ा रहे लोको पायलट पप्पू शर्मा को अचानक पटरियों पर जंगली भैंसों (गौर) का एक झुंड दिखाई दिया।
बिना देरी किए उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ट्रेन की गति कम की और उसे पूरी तरह रोक दिया। जब तक गौर का पूरा झुंड सुरक्षित रूप से रेलवे लाइन पार नहीं कर गया, ट्रेन खड़ी रही।
इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को आगे रवाना किया। लोको पायलट पप्पू शर्मा ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में भी रिकॉर्ड किया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश
हाल के दिनों में ट्रेन की चपेट में आने से कई वन्यजीवों की मौत के मामले सामने आए हैं। इससे पहले एक रेल हादसे में 27 जंगली भैंसों की जान जाने की दुखद घटना हो चुकी है।
ऐसे समय में लोको पायलट द्वारा दिखाई गई यह सतर्कता और संवेदनशीलता बेहद सराहनीय मानी जा रही है। इस घटना से यह संदेश मिलता है कि वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की ही नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है।
सही समय पर लिया गया एक फैसला बेजुबान जानवरों की जान बचा सकता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत / 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से युवाओं को जोड़ने की पहल सूरजप / छत्तीसगढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
*जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र…
पूरी खबर पढ़ें →
संख्या-cm-742 27/10/2026 'नशामुक्त बिहार अभियान' को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- मुख्यमंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़ रानी के सराय थाना क्षेत्र के रुद्री गांव में 19 साल पहले दोहरी दशहरे के दिन दोहरे…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधानसभा क्षेत्र 25 के ग्राम काजीखेड़ा में विकास खंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।