Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

विदेशी घुसपैठियों को कांग्रेस ने अपना वोटबैंक बनाया -पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह

02 Nov 2026, 11:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विदेशी घुसपैठियों को कांग्रेस ने अपना वोटबैंक बनाया -पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कांग्रेस का असली मकसद बांग्लादेश और पाकिस्तान घुसपैठियों को बचाना है जिन्हें वह अपने वोटबैंक के रूप में देश में बसाना चाहती है। हताश और सत्ताभोगी कांग्रेस परिवारवादी राजशाही से देश को चलाने के लिए देश विरोधी ताकतों से मिल कर सत्ता हासिल करने की साजिशें कर रही है।

कांग्रेस को यह सपना देखना छोड़ देना चाहिए। लोकतंत्र भारत की आत्मा है यहां के लोगों के चरित्र में लोकतंत्र बसता है।

यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ‘‘ के अंतर्गत यहां आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में संबोधन करते हुए व्यक्त किए। खुरई आडिटोरियम में उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग के बीच विचार रखते हुए पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस निर्वाचन आयोग, ईवीएम और मतदाता सूची की प्रक्रिया पर सवाल उठाती है, तब लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और जनादेश के सम्मान को लेकर अपने कलंकित राजनीतिक इतिहास को कांग्रेस भूल जाती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को देश की जनता ने नकार दिया है। लगातार चुनावी पराजय के बाद राहुल गांधी ने सत्ता के लोभ में भारत विरोधी विदेशी ताकतों से हाथ मिला लिया है।

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भारत विरोधी तत्वों के साथ राहुल गांधी की कई तस्वीरें प्रबुद्ध जनों को दिखाईं और बताया कि अमेरिकी उद्योगपति जार्ज सोरोस, पाकिस्तान समर्थक इलहान उमर, सुनीता विश्वनाथ, लंदन के जेरमी कार्विन जैसे भारत विरोधी तत्वों के साथ राहुल गांधी अपने विदेश दौरों में बैठकें करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें भारत को विकसित,ताकतवर महाशक्ति के रूप में स्थापित होते देखना नहीं चाहतीं और भारत को बांग्लादेश और नेपाल की तरह राजनैतिक अस्थिरता, अराजकता के षड्यंत्र में फंसाना चाहती हैं।

यही वजह है कि भारत विरोधी ताकतें किसी भी तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व को हटाना चाहती हैं। इस मंसूबे को पूरा करने के लिए काक्रोंच पार्टी जैसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्बन नक्सल की गतिविधियों को रेखांकित किया था। इनमें से एक नसीरूद्दीन शाह जैसे व्यक्ति को भारत की जनता ने नाम, इज्जत, शोहरत और धन सब कुछ दिया लेकिन वह खुलेआम खुद के देश विरोधी होने का बयान देते हैं।

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नसीरूद्दीन शाह को ऐसे बयान देने के लिए जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए या पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष के विरोध के पीछे घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका भी एक कारण है।

सिंह ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान सहित अन्य देशों से अवैध रूप से आए लोगों को मतदाता बनाने की कोशिशें देश की सुरक्षा, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए गंभीर चुनौती हैं। उनके अनुसार, अवैध घुसपैठियों के कारण गरीब और पात्र भारतीय नागरिकों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

गरीबों के मकान, गैस कनेक्शन और अन्य सरकारी सुविधाओं पर पहला अधिकार भारत के पात्र नागरिकों का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है कि उसमें केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम ही रहें।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कोई नई प्रक्रिया नहीं है। उनके अनुसार, देश में अब तक आठ बार यह प्रक्रिया कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में हो चुकी है और वर्तमान में नौवीं बार यह कार्य किया जा रहा है।

इस प्रक्रिया का उद्देश्य मृत मतदाताओं के नाम हटाना, स्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर जा चुके लोगों की प्रविष्टियों को ठीक करना, दोहरे पंजीकरण को समाप्त करना और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज कंप्यूटरीकरण के दौर में एक मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस और विपक्ष इस प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय पर भी आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक वे किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से काटे जाने का ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार के मंत्री सतीश जारकीहोली कह रहे हैं कि कर्नाटक में एस आई आर को लेकर कोई समस्या नहीं है।

उनके अनुसार, केवल मृत व्यक्तियों, दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके लोगों और मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि वाले नामों को हटाया गया है। उन्होंने केरल के कांग्रेस नेता के उस कथन का भी उल्लेख किया, जिसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण को चुनावी प्रक्रिया के लिए उपयोगी बताया गया था।

सिंह ने सवाल उठाया कि जब यही प्रक्रिया कुछ राज्यों में उचित मानी जाती है, तो राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट तक को अपने आंदोलन का निशाना बनाया जो कि देश में पहली बार हुआ।

विपक्ष ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है, लेकिन न्यायालय में भी आरोपों के समर्थन में एक भी ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से विपक्षी नेताओं की मुलाकात का उल्लेख करते हुए श्री सिंह ने कहा राष्ट्रपति ने विपक्ष को अगले दिन का समय देकर आरोपों के समर्थन में प्रमाण उपलब्ध कराने को कहा था लेकिन विपक्षी सबूत लेकर नहीं गये।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों और प्रमाणों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए लेकिन कांग्रेस का कभी लोकतंत्र पर विश्वास रहा ही नहीं। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र के प्रति आचरण उसके इतिहास में भी देखा जा सकता है।

वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई, विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया और देश में नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंध लगाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 54 बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करते हुए अनेक राज्यों की सरकारों को बर्खास्त किया।

अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित चार राज्यों की सरकारों को हटाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उसके व्यवहार पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल में एक बार भी किसी राज्य सरकार को बर्खास्त नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हारने पर ईवीएम और निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल उठाती है, जबकि जिन राज्यों में उसे जीत मिलती है, वहां उसी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए जाते। सिंह ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और निर्वाचन आयोग की नियुक्ति भी उसी कार्यकाल में हुई थी, फिर भी भाजपा को जनादेश मिला।

2019में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे फिर भी भाजपा जीती। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि खड़गे सुन लें अगले आम चुनाव में भी नरेन्द्र मोदी जी ही आएंगे और अगले तीस साल तक भाजपा की सरकार को कोई नहीं हिला सकता क्योंकि देश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संसद में चर्चा की बात कह चुके हैं। ऐसे में संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने के बजाय विपक्ष को सदन में आकर अपने सवाल रखने चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और बहस का सबसे महत्वपूर्ण मंच संसद है। वहां चर्चा से बचकर बाहर विरोध करना और नकली संसद की नौटंकी कर जनता को भ्रमित करने का कुप्रयास कांग्रेस कर रही है।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र अत्यंत मजबूत है। आपातकाल जैसे कठिन दौर में भी देश की जनता ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुनः स्थापित किया।

भारत की लोकतांत्रिक शक्ति उसकी जनता, संविधान और संस्थाओं में निहित है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया, जनसंवाद और सामाजिक चर्चाओं के माध्यम से लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार के भ्रम और अपुष्ट प्रचार से बचते हुए तथ्यों को जनता तक पहुंचाएं।

संगोष्ठी में उद्योगपति विजय जैन वट्टी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती रश्मि सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यप्रकाश खरे ने भी अपने विचार रखे। संचालन नीतिराज पटेल तथा रामशास्त्री शुक्ला ने किया।

संगोष्ठी में नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह, धनौरा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत, मालथौन मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, बरोदिया मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, बांदरी मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, जमना प्रसाद अहिरवार जनपद अध्यक्ष, एस एल साहू, श्रीमती मोना सिंघई नगर महिला मोर्चा, श्रीमती शांति ठाकुर ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रवीण जैन गढ़ौला, सोनू चंदेल, बांदरी नपं अध्यक्ष सुधा विश्वनाथ लोधी, हरिशंकर कुशवाहा जिला महामंत्री, अर्जुन सिंह रघुवंशी कठैली, अशोक शाकाहार, बलराम यादव, महेश विश्वकर्मा, मेहरबान अहिरवार, कोमल प्रजापति, इंद्र कुमार राय, राम शास्त्री, लखन यादव, गब्बर सिंह, विनीता सौर, श्रीमती राम प्रजापति, श्रीमती प्रतिभा पुरोहित, श्रीमती मनीषा दुबे, निशा नागदेव, एसएल साहू, सत्यप्रकाश खरे, अंकित ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष ग्राम, धर्मेंद्र निर्तला, आकाश परिहार, रईस ठाकुर बिलैया, कुंवर सिंह ठाकुर रारोन, डब्बू पटवा, संजय खरे, नवल कुशवाहा मासाब, यादुपाल यादव असौली घाट, जयराम पार्षद बबलू ठाकुर बिलैया,रामकुमार बघेल, अरविंद लोधी, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर राजपूत सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ पर 30 करोड़ के फर्जी विवाह घोटाले का आरोप, 5923 शादियां कराईं
Sagar02 Nov

जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ पर 30 करोड़ के फर्जी विवाह घोटाले का आरोप, 5923 शादियां कराईं

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की…

पूरी खबर पढ़ें →
पर्स चुराने वाला ऑटो चालक 12 दिन बाद पकड़ाया:पीछे लगी स्टाइलिश स्टेपनी बनी बड़ा सुराग, इंदौर में पहले भी दो वारदात कर चुका |
Indore02 Nov

पर्स चुराने वाला ऑटो चालक 12 दिन बाद पकड़ाया:पीछे लगी स्टाइलिश स्टेपनी बनी बड़ा सुराग, इंदौर में पहले भी दो वारदात कर चुका |

जिला रिपोर्टर - डॉ अनिल दुबे इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला का जेवरों और नकदी…

पूरी खबर पढ़ें →
खेतों में की मजदूरी, फिर बने डीएसपी अब भोपाल में एसीपी, संघर्ष की कहानी युवाओं के लिए मिसाल
Sagar02 Nov

खेतों में की मजदूरी, फिर बने डीएसपी अब भोपाल में एसीपी, संघर्ष की कहानी युवाओं के लिए मिसाल

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पन्ना जिले के रहने वाले संतोष कुमार पटेल की…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध शराब चेकिंग के दौरान आयशर की चपेट में आए खातेगांव टीआई, दर्दनाक मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार
Sagar02 Nov

अवैध शराब चेकिंग के दौरान आयशर की चपेट में आए खातेगांव टीआई, दर्दनाक मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी…

पूरी खबर पढ़ें →
स्थापना दिवस पर नहीं हुई विद्युत सज्जा आदेश की हुई अवहेलना
Dhar02 Nov

स्थापना दिवस पर नहीं हुई विद्युत सज्जा आदेश की हुई अवहेलना

सरदारपुर - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमंडल में मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर विद्युत सज्जा नहीं की गई।…

पूरी खबर पढ़ें →
वर्दी पर ट्रक के पहिए भारी पड़े! अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचला, कर्तव्य निभाते हुए मौके पर शहीद
error: Content is protected !!