Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

“मैडम, ज़रा पीछे बैठिए…” बस यही एक बात शायद एसपी मैडम के अफसरिया मिजाज को चुभ गई!

02 Nov 2026, 05:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
"मैडम, ज़रा पीछे बैठिए..." बस यही एक बात शायद एसपी मैडम के अफसरिया मिजाज को चुभ गई! - BASTI, उत्तर प्रदेश

जिले की कप्तान, जिनके दफ्तर में बड़े-बड़े अधिकारी अदब से खड़े रहते हैं, उन्हें हाईकोर्ट में एक अधिवक्ता ने पीछे बैठने के लिए कह दिया। वजह भी साफ थी—वह कुर्सी अधिवक्ताओं के लिए निर्धारित थी।

अधिवक्ता ने कहा—"मैडम, यह अधिवक्ताओं की सीट है। अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था पीछे है।

कृपया पीछे जाकर बैठिए।"लेकिन बात को वहीं समाप्त करने के बजाय एसपी मैडम ने न्यायाधीश से शिकायत कर दी कि उनके साथ बदसलूकी की गई है।मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट का है, जहां न्यायमूर्ति अजय भनोट की अदालत में एक महिला पुलिस अधीक्षक को किसी मामले के सिलसिले में उपस्थित होना था।बताया जा रहा है कि एसपी के अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक अधिवक्ता ने उन्हें निर्धारित व्यवस्था का पालन करने के लिए कहा।

इसके बाद शिकायत हुई और अदालत में अधिवक्ता को फटकार लगाए जाने तथा एसपी से माफी मांगने के लिए कहे जाने की बात सामने आई।अब जरा सोचिए, जिस अधिवक्ता ने अपने बार की निर्धारित व्यवस्था और गरिमा की बात रखी, उसी को भरी अदालत में माफी मांगने के लिए कहा जाए, तो उसके आत्मसम्मान पर क्या बीतेगी?अधिवक्ता का काम केवल अपने मुवक्किल के लिए बहस करना नहीं है, बल्कि न्याय व्यवस्था में बार की गरिमा और अपने पेशे की प्रतिष्ठा बनाए रखना भी है।इसके बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता अदालत में पहुंच गए।

विरोध, नारेबाजी और हंगामे की स्थिति बनी। यहां तक कि न्यायालय कक्ष में तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आईं।

बार एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।हालांकि, न्यायालय में हंगामा और तोड़फोड़ किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। विरोध का अधिकार है, लेकिन न्यायालय की गरिमा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने कुछ गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।क्या कोई अधिवक्ता या आम नागरिक किसी एसपी के कार्यालय में जाकर उनकी निर्धारित कुर्सी पर बैठ सकता है?

शायद नहीं!तो फिर न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए निर्धारित बैठने की व्यवस्था का सम्मान क्यों नहीं होना चाहिए?क्या प्रशासनिक पद इतना बड़ा हो गया है कि न्यायालय परिसर में भी उसका अलग रुतबा दिखाया जाए?क्या अधिवक्ता द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करने के लिए कहना बदसलूकी है?और सबसे बड़ा सवाल—क्या अधिवक्ताओं के सम्मान और उनकी बात को न्यायालय में उचित महत्व नहीं मिलना चाहिए?याद रखिए, जिले में कोई पुलिस अधीक्षक हो सकता है, लेकिन न्यायालय में वह भी कानून और न्यायालय की मर्यादा के अधीन है।वर्दी का अपना सम्मान है, तो काले कोट की भी अपनी गरिमा है।सवाल किसी एक कुर्सी का नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के संस्थागत सम्मान और आत्मसम्मान का है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विधायक अमन गिरि ने कुम्हार समाज के कारीगरों को किया सम्मानित
Kheri06 Nov

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विधायक अमन गिरि ने कुम्हार समाज के कारीगरों को किया सम्मानित

लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए विधायक अमन गिरि ने कुम्हार समाज के कारीगरों को किया…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में मिलावटखोरों पर नकेल या सिर्फ कागजी खानापूर्ति? त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!
Basti06 Nov

बस्ती में मिलावटखोरों पर नकेल या सिर्फ कागजी खानापूर्ति? त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!

त्योहारी सीजन और खाद्य सुरक्षा: कागजी कार्रवाई या जनता की सेहत के साथ जानलेवा खिलवाड़? बस्ती: जैसे-जैसे फेस्टिव…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के ‘स्टार हॉस्पिटल’ पर गंभीर सवाल: बोर्ड पर डॉक्टरों की लंबी फेहरिस्त, पर कागजों में गायब मिले पंजीकरण!
Basti06 Nov

बस्ती के ‘स्टार हॉस्पिटल’ पर गंभीर सवाल: बोर्ड पर डॉक्टरों की लंबी फेहरिस्त, पर कागजों में गायब मिले पंजीकरण!

यहाँ बस्ती के पचपेडिया मार्ग स्थित 'स्टार हॉस्पिटल' से जुड़े स्वास्थ्य व्यवस्था के इस गंभीर मुद्दे पर एक…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती DFO कार्यालय में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: नियमों को ताक पर रखकर चल रहा मनमानी का खेल!
Basti06 Nov

बस्ती DFO कार्यालय में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: नियमों को ताक पर रखकर चल रहा मनमानी का खेल!

बस्ती वन विभाग (DFO) कार्यालय: भ्रष्टाचार, मनमानी और प्रशासनिक अव्यवस्था का अड्डा? बस्ती: जिले का वन विभाग (DFO)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!