Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

02 Nov 2026, 06:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी अंतिम विदाई - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

सात दिनों के भीतर दुकानें और सामान हटाने का निर्देश, अंचल प्रशासन ने दी नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी

कुदरा (कैमूर)। कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड कार्यालय परिसर में अवैध रूप से दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अंचल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सरकारी कार्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी विवेक कुमार के निर्देश पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। प्रखंड कार्यालय परिसर एवं उसके आसपास दुकान लगाने वाले दुकानदारों को नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी संबंधित दुकानदार सात दिनों के अंदर अपनी दुकानें और वहां रखे सामान को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर से हटा लें। निर्धारित अवधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की भी मौजूदगी रही। प्रशासन की ओर से नोटिस चस्पा किए जाने के बाद परिसर में दुकान लगाने वाले दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है। दुकानदारों को अब निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी दुकानें हटाने की चिंता सताने लगी है।

अंचल प्रशासन की इस पहल को सरकारी कार्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त रखने की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि नोटिस जारी होने के बाद संबंधित दुकानदार सात दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाते हैं या समय सीमा समाप्त होने पर प्रशासन को आगे की कार्रवाई करनी पड़ती है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
Agar-Malwa06 Nov

जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक
Nagaur06 Nov

धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक

पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…

error: Content is protected !!