जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर के कचनारिया में कृषक संगोष्ठी संपन्न, वैज्ञानिकों ने बताया नरवाई न जलाएं, खेत में मिलाकर बनाएं उपजाऊ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*आगर-मालवा।* नरवाई प्रबंधन एवं खेत बचाओ अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड आगर के ग्राम कचनारिया में कृषि अभियांत्रिकी एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
संगोष्ठी में किसानों से सीधा संवाद कर नरवाई प्रबंधन, फसल बुवाई के बाद उर्वरकों, कीटनाशकों एवं कृषि यंत्रों के समुचित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने ग्राम में आ रही कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की और विभिन्न शासकीय योजनाओं, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के महत्व को समझाया। वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने के टिप्स भी दिए।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ से रघु सिंह, कृषि वैज्ञानिक आरपीएस शक्तावत, कृषि वैज्ञानिक मनीष सिंह, उपसंचालक कृषि गोपेश पाठक एवं सहायक कृषि यंत्री अंशुल बारोड़ ने किसानों को संबोधित किया।
वक्ताओं ने किसानों से आग्रह किया कि नरवाई न जलाएं, बल्कि उसका उचित प्रबंधन कर खेत में मिलाकर मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाएं। इससे उत्पादन में वृद्धि होगी और पर्यावरण का संरक्षण भी संभव होगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 6 नवंबर 2026 पेयजल संकट का त्वरित समाधान होने पर स्थानीय नागरिकों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मऊ । *धनतेरस व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना…
पूरी खबर पढ़ें →
बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मऊ । *धनतेरस व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना…
पूरी खबर पढ़ें →
*भरतपुर समेत 6 जिलों में पटाखों पर रोक! NCR की गाइडलाइन जारी* भरतपुर, डीग, अलवर वालों ध्यान दो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।