Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

गांव के लाल की शराब माफिया ने ली जान ईमानदार आफिसर को जान देकर चुकानी पड़ी परिवारजनों ने सीबीआई जांच की मांग।

02 Nov 2026, 11:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांव के लाल की शराब माफिया ने ली जान ईमानदार आफिसर को जान देकर चुकानी पड़ी परिवारजनों ने सीबीआई जांच की मांग। - धार, मध्य प्रदेश

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट
बरमंडल। बरमंडल की माटी मे कई ऐसे लाल पैदा हुए जिन्होंने इस गांव का नाम बुंलदियों और शोहरत पर पहुंचाने के लिए अपनी जी जान लगा दी। सोमवार का दिन बरमंडल के लिए दुखद था जब इस गांव का लाल अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गया लेकिन उसने अपने उसूलों से समझौता नही किया। देवास जिले के खातेगांव मे शराब से भरे वाहन को चेकिंग के दौरान रोकने के बाद जिस तरह उनकी मौत हुए उससे हर कोई आक्रोश मे था। गांव मे अलसुबह जैसे ही टीआई दिलीप पुरी के निधन की दुखद खबर मिली हर कोई स्तब्ध रह गया चारो और सन्नाटा पसरा हुआ था। बस जुबान पर थे तो अपने इस लाल की बहादुरी के किस्से थे। सदर बाजार स्थित उनके पैतृक निवास के बाहर सुबह से ही भीड़ जुटना आरंभ हो गई थी। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी गांव पहुंचने लगे और परिवार को ढांढस बंधाते रहे। लेकिन सभी से बस एक ही प्रश्न था इसकी निष्पक्ष जांच हो दोषी कितना भी बडा क्यो ना हो बख्शा नही जाए।

गांव मे पार्थिव देह पहुँचते ही देशभक्ति के नारो से गूंजा आकाशः-
दोपहर मे करीब 4 बजकर 20 मिनट पर टीआई दिलीप कुमार पुरी का पार्थिव शरीर सोमवार को तिरंगे में लपेटकर उनके पैतृक गांव लाया गया। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शराब से भरे ट्रक से कुचलकर उनकी मौत के बाद से ही परिवार और गांव के लोग सदमे में थे। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। पत्नी, बेटी, पिता,माँ बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अपने प्रियजन को तिरंगे में लिपटा देखकर परिजन बिलख पड़े। घर पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन हो गया।
कमिश्नर आईजी सहित आला अधिकारी पहुॅचे:-
इस दुख की घड़ी में इंदौर आईजी अनुराग, कमिश्नर भास्कर लक्षाकार, सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी बरमंडल पहुंचे। अधिकारियों ने टीआई के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।इंदौर आईजी अनुराग ने कहा कि दिलीप कुमार पुरी पुलिस परिवार के बहादुर और होनहार सदस्य थे। उनकी मौत से पूरा पुलिस परिवार दुखी है। इस दुख और संकट की घड़ी में पुलिस विभाग पूरी तरह उनके परिवार के साथ खड़ा है। आईजी ने बताया कि पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं।इस दौरान परिजनों ने आईजी और कमिश्नर के सामने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने दिलीप पुरी की पत्नी को शासकीय अनुकंपा नियुक्ति देने, घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। परिजनों ने अधिकारियों के सामने अपनी बात रखते हुए न्याय की मांग की। और बताया की बच्चो की शिक्षा को देखते हुए पत्नि को जो अनुकंपा नियुक्ति मिले उन्हे इंदौर मे ही पदस्थ किया जाए और फील्ड की जगह ऑफिस मे पदस्थ किया जाए।
प्रशासन,पुलिस और जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणो ने दी श्रद्धांजलि-
निवास के बहार तिरंगे मे लपेटी हुए उनकी पार्थिव देह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जिसमे आईजी अनुराग,कमिश्नर भास्कर लक्षाकार,कलेक्टर राजीव रंजन मीना,एसपी सचिन शर्मा,पुर्व देवास एसपी पुनीत गहलोत,विधायक प्रताप ग्रेवाल,एसडीएम अजमेर सिंह गौड़,तहसीलदार महेश सोंलकी,एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, नायब तहसीलदार प्रशस्ति सिंह जमरे , नायब तहसीलदार अनिल बघेल,टीआई नेवल सिंह बर्डे,टीआई समीर पाटीदार,टीआई राजु मकवाना,टीआई रणजीत सिंह बघेल सहित बडी संख्या मे टीआई और प्रशासनिक अधिकारीयो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वही 1008 महा मंडलेश्वर श्री आनंद गिरी जी महाराज,भाजपा अजजा मोर्चे के जिला अध्यक्ष सुनिल वसुनिया,जिला पंचायत सदस्य सुनिल गामड, भाजपा जिला मंत्री जमुना भूरिया,कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र सिंह राठौर,रघुनंदन शर्मा सहित बडी संख्या मे ग्रामीणों ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई-
इसके बाद तिरंगे में लिपटे टीआई दिलीप कुमार पुरी के पार्थिव शरीर को सुसज्जित रथ में रखकर समाधि स्थल तक लाया गया। गांव में अंतिम यात्रा निकली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और परिजन शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति गीत बजाए गए और पूरे रास्ते लोग नम आंखों से अपने गांव के वीर सपूत को अंतिम विदाई देते नजर आए।समाधि स्थल पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया और हवाई फायर कर सलामी दी। इसके बाद पूरे विधि-विधान और राजकीय सम्मान के साथ टीआई दिलीप कुमार पुरी को समाधि दी गई। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी, बेटी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की आंखें भी नम थीं। जिस गांव में दिलीप पुरी का बचपन बीता, उसी गांव में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस घटना से पूरे बरमंडल गांव में शोक का माहौल है। लाबरिया दसाई मार्ग स्थित पैतृक शंकर मठ मे संत दशनाम गोस्वामी समाज की पंरपंरा अनुसार उन्हें समाधी दी गई।
शासकीय विद्यालय का नाम स्वर्गीय टीआई के नाम करने की घोषणा:-
अंतिम यात्रा मे शासन की और से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र शिवाजी पटेल भी शामिल हुए उन्होने शासन की और से श्रद्धांजलि अर्पित की। वही ग्रामीणों ने उन्हे मांग पत्र सौंपते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग के साथ गांव के शासकीय विद्यालय का नाम स्वर्गीय टीआई दिलीप पुरी के नाम पर करने की मांग की । जिस पर मंत्री ने कलेक्टर से इस पर जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश l
शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि
Kaimur (Bhabua)11 Nov

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि

शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 550 एमजी अल्कोहल की पुष्टि…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल
Begusarai11 Nov

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल दिवाली…

पूरी खबर पढ़ें →
चैनपुर में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
Kaimur (Bhabua)11 Nov

चैनपुर में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

कैमूर। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Nov

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ प्रदेश के तीन शहरों मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ राज्य के तीन बड़े शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। इनमें…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!