Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *रत्नसागर तालाब में मिला शव छावनी मार्केट मोहल्ला के लापता युवक का निकला, कई दिनों से तलाश में जुटे थे परिजन **गुमशुदगी की रिपोर्ट

03 Nov 2026, 11:44 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *रत्नसागर तालाब में मिला शव छावनी मार्केट मोहल्ला के लापता युवक का निकला, कई दिनों से तलाश में जुटे थे परिजन **गुमशुदगी की रिपोर्ट - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

**आगर-मालवा।** शहर के रत्नसागर तालाब में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान छावनी मार्केट निवासी कुलदीप पिता स्व. मोहनलाल परमार के रूप में हुई है। युवक पिछले कई दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। तालाब में शव मिलने के बाद हुई शिनाख्त ने मामले को गंभीर बना दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को रत्नसागर तालाब के समीप कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में दिखाई दे रहे एक व्यक्ति के पैरों पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में परिजनों ने शव की शिनाख्त कुलदीप के रूप में की। युवक के कई दिनों से लापता होने और अब उसका शव तालाब में मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

**कैसे पहुंचा तालाब तक, जांच में जुटी पुलिस**

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वह तालाब तक कैसे पहुंचा और घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है, फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है
Bharatpur06 Nov

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है

#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
Agar-Malwa06 Nov

जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक
Nagaur06 Nov

धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक

पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…

error: Content is protected !!