Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिलेनियम पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को ठगी से बचाव के बताए तरीके

04 Nov 2026, 04:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर उंटारी स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व नगर उंटारी थाना प्रभारी अविनाश राज ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मोबाइल के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।IMG 20261104 WA0039कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने AI वॉइस क्लोनिंग के जरिए होने वाली ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बच्चों और उनके परिजनों की आवाज की हूबहू नकल कर फर्जी कॉल कर सकते हैं और आपात स्थिति का हवाला देकर पैसे मांग सकते हैं। ऐसे कॉल या मैसेज आने पर घबराने के बजाय संबंधित परिजन को उनके वास्तविक मोबाइल नंबर पर सीधे फोन कर जानकारी की पुष्टि करें और बिना सत्यापन के किसी को पैसे नहीं भेजें।

उन्होंने कॉल स्पूफिंग से बचाव के लिए संदिग्ध कॉल आने पर फोन काटकर दोबारा उसी नंबर पर कॉल कर पुष्टि करने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरों के दुरुपयोग और उनके माध्यम से ब्लैकमेलिंग की घटनाओं से बचाव के लिए StopNCII.org टूल की जानकारी दी। विद्यार्थियों को फर्जी गेमिंग APK फाइल डाउनलोड नहीं करने तथा अनजान स्रोतों से मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने से बचने की हिदायत दी गई।IMG 20261104 WA0041थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल में मौजूद संदिग्ध और अनधिकृत ऐप्स की पहचान एवं सफाई के लिए eScan Bot Removal टूल का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। पुलिस कभी भी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति से पैसे की मांग नहीं करती है। इसलिए ऐसे कॉल से डरने के बजाय सतर्क रहें और इसकी सूचना पुलिस को दें।IMG 20261104 WA0042कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपने नाम पर जारी सिम कार्ड की जानकारी प्राप्त करने के लिए TAFCOP पोर्टल, चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन का IMEI ब्लॉक कराने के लिए CEIR पोर्टल तथा मैलवेयर और संदिग्ध ऐप्स से बचाव के लिए eScan Bot Removal टूल की उपयोगिता भी समझाई गई।IMG 20261104 WA0043अंत में थाना प्रभारी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है तो उसे बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर शिकायत मिलने से संबंधित बैंकिंग माध्यमों से ठगी की राशि को फ्रीज कराने की कार्रवाई संभव हो सकती है। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत MRM के माध्यम से पीड़ित को ठगी की राशि वापस दिलाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।IMG 20261104 WA0038

थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से अपील की कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाड़ी से ईसीएम (ECM) मशीन चोरी करने वाला आरोपी चालक गिरफ्तार, चोरीशुदा मशीन बरामद
Rewari04 Nov

गाड़ी से ईसीएम (ECM) मशीन चोरी करने वाला आरोपी चालक गिरफ्तार, चोरीशुदा मशीन बरामद

मशीन बरामद पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही थी टिकट; आईडी मांगने पर भागने लगी!
Bhagalpur04 Nov

महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही थी टिकट; आईडी मांगने पर भागने लगी!

महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही थी टिकट; आईडी मांगने पर भागने लगी!
Bhagalpur04 Nov

महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही थी टिकट; आईडी मांगने पर भागने लगी!

महाराष्ट्र से बिहार जा रही ट्रेन में फर्जी महिला टीटीई का रात 2 बजे यात्रियों से मांग रही…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa04 Nov

ट्रक से बचने की कोशिश बनी हादसे की वजह, एनएच-39 पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर; भाजपा मंडल संयोजक प्रताप यादव गंभीर

सगमा (गढ़वा)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलिनडूबा पेट्रोल पंप के समीप एनएच-39…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa04 Nov

वार्ड नंबर 12 में कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल; स्थानीय लोग परेशान

वार्ड नंबर 12 में कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल; स्थानीय लोग परेशान नगर पंचायत सिर्फ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!